7 अगस्त को खण्डग्रास चन्द्रग्रहण: जरूर रखिए इन बातों का ख्याल वरना...
लखनऊ। 7 अगस्त दिन सोमवार को खण्डग्रास चन्द्रग्रहण पड़ेगा। यह ग्रहण मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में पड़ रहा है, जो भारत में दृश्य होगा। भारत के अतिरिक्त यह ग्रहण दक्षिण-पूर्व एशिया, यूरोप के अधिकांश भाग, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी भाग, प्रशान्त महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और अंटकार्टिका में दृश्य होगा।
भारतीय मानक समय अनुसार ग्रहण का स्पर्श, मध्य और मोक्ष इस प्रकार है-
- ग्रहण का स्पर्श-रात्रि 10 बजकर 53 मिनट पर।
- ग्रहण का मध्य-रात्रि 11 बजकर 51मिनट पर।
- ग्रहण का मोक्ष-रात्रि 12 बजकर 48 मिनट पर।
- ग्रहण का सूतक-7 अगस्त को अपरान्ह 1 बजकर 29 मि0 से प्रारम्भ हो जायेगा।

ग्रहण काल में क्या न करें
- चन्द्रग्रहण के काल में कैंची का प्रयोग न करें, फूलों को न तोड़े, बालों व कपड़ों को साफ न करें, दातुन या ब्रश न करें, गाय, भैंस व बकरी का दोहन न करें, भोजन न करें, कठोर शब्दों का प्रयोग न करें,स्त्री प्रसंग न करें, यात्रा न करें तथा शयन करना भी वर्जित माना गया है।
- ग्रहण का वार फल-यह ग्रहण सोमवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए राज्य के मन्त्रियों, सचिवों को भारी कष्ट सहना पड़ेगा। सभी प्रकार की सफेद वस्तुयें महॅगी हो सकती है। राजा को प्रशासनिक अधिकरायिों की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है।
- मेष- इस राशि वाले जातकों को शरीरिक व आर्थिक हानि होने की आशंका है। जोखिम भरे कार्यो से बचने का प्रयास करें। वाहन की गति में नियन्त्रण बनायें रखें।
- वृष- इस राशि वाले मानसिक रूप से चिन्तित रहेंगे जिसके फॅलस्वरूप इनका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। जीवन साथी को शरीरिक पीड़ा हो सकती है। अपने उपर नियन्त्रण बनायें रखें।
- मिथुन- व्यय की अधिकता के कारण परिवार में तनाव का माहौल उत्पन्न हो सकता है। सम्बन्धों के प्रति मन में उदासीनता आ सकती है। रूके हुये धन की प्राप्ति में अड़चने आयेंगी।
- कर्क- प्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्नचित्त रहेगा। किसी कारण वश धन की प्राप्ति होने के योग बन रहें है। समय का प्रबन्धन अवश्य करें।
- सिंह- परिवार में हर्ष का माहौल बना रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। धन की स्थिति भी सुदृढ़ रहेगी। व्यर्थ वार्तालाप में अपनी उर्जा नष्ट न करें।
- कन्या- कार्यो के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अकारण अपयश मिल सकता है, अतः सावधानी बरतें। व्यर्थ की बातों को सोंचकर मन व्यथित हो सकता है।
- तुला- पारिवारिक क्लेश के कारण मन व्यथित हो सकता है। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता बनी रहेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे।
- वृश्चिक- परिवार में किसी के साथ नोंक-झोंक हो सकती है, अतः वाणी पर नियन्त्रण बनायें रखें। ससुराल पक्ष का कुछ सहयोग मिल सकता हे।
- धनु- जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत होंगे। आय में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहें। परिवार का सुख व सहयोग बना रहेगा। मन शान्त रहेगा।
- मकर- सन्तान की ओर से मन चिन्तित रहेगा। कोई वस्तु चोरी होने की आशंका है। सम्बन्धों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
- कुम्भ- रोजी व रोजगार में अत्यधिक निवेश न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पिता को शरीरिक कष्ट हो सकता है। ऑफिस के कार्यो के प्रति मन उदासीन रहेगा।
- मीन- आर्थिक कार्य फलीभूत होंगे जिसके कारण मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। मित्रों का सुख व सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से चिन्ता दूर होगी।

गर्भवती महिलायें
गर्भवती महिलायें ग्रहण काल में एक नारियल अपने पास रखें जिससे कि वायुमण्डल से निकलने वाली नकारात्मक उर्जा का प्रभाव उन पर नहीं पड़ेगा। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलायें चाकू, कैंची, सुई का प्रयोग न करें और न ही कोई अन्य कार्य करें सिर्फ भगवान की आराधना करें।

विभिन्न राशियों पर ग्रहण का फल

मन व्यथित हो सकता है।

अत्यधिक निवेश न करें
More From
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications