अचानक धनवान बनाता है शनि पर्वत पर बना वृत्त
नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली में पाए जाने वाले 8 चिन्हों में चौथा स्थान वृत्त को प्राप्त है। वृत्त को सूर्य या कंदुक भी कहते हैं। यह हथेली पर छोटे-छोटे गोल घेरे के रूप में पाया जाता है। वृत्त का प्रभाव हथेली पर उसके स्थान के आधार पर आंका जाता है।
यह एक अतिवादी प्रभाव चिन्ह है। अनुकूल स्थानों पर स्थित वृत्त जातक के लिए महाफलदायी होता है, वहीं प्रतिकूल स्थानों पर स्थित वृत्त व्यक्ति को जबर्दस्त नकारात्मक परिणाम देता है।
आइए, अब हथेली पर वृत्त की स्थिति और उसके प्रभावों का परिचय पाते हैं-
- हथेली में गुरु पर्वत पर बना वृत्त का चिन्ह परम फलदायी होता है।
- ऐसे जातक अत्यंत प्रभावशाली होते हैं और अपने प्रयत्नों से सहज ही उच्च पद प्राप्त करने में सफल हो जाते हैं।
- ऐसे व्यक्तियों को ससुराल से भी विशेष धन की प्राप्ति होती है।

शनि पर्वत
- शनि पर्वत पर वृत्त की उपस्थिति व्यक्ति के लिए आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनाती है। ऐसे व्यक्तियों की लॉटरी, जुए, सट्टे आदि में विशेष रुचि होती है और इनके माध्यम से धन प्राप्ति के विशेष योग बनते हैं।
- यदि सूर्य पर्वत पर वृत्त का चिन्ह हो तो वह व्यक्ति उच्च एवं सात्विक विचारों वाला होता है। ऐसा व्यक्ति अपने कर्मों से पूरे विश्व में प्रसिद्धि पाता है।
- चंद्र पर्वत पर वृत्त की उपस्थिति से व्यक्ति का स्वास्थ्य कमजोर रहता है। ऐसे व्यक्तियों को जलीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि नदी, समुद्र आदि इनके लिए मृत्युकारक हो सकते हैं।
- बुध पर्वत पर वृत्त का होना व्यापार की दृष्टि से बहुत लाभकारी होता है। ऐसे चिन्ह वाले जातक व्यापार में भारी सफलता अर्जित करते हैं और विलासिता पूर्ण जीवन जीते हैं।
- पर्वतों के समान ही रेखाओं पर भी वृत्त के चिन्ह पाए जाते हैं, पर इनका प्रभाव नकारात्मक पाया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जीवन रेखा पर बना वृत्त का चिन्ह जातक की आंखें कमजोर होने की तरफ संकेत करता है।
- मस्तिष्क रेखा पर बना वृत्त मानसिक रोगों को जन्म देता है, वहीं हृदय रेखा पर उपस्थित वृत्त व्यक्ति के हृदय रोगी होने की भविष्यवाणी करता है।
- सूर्य रेखा पर उपस्थित वृत्त का चिन्ह अन्य रेखाओं का अपवाद स्वरूप होता है। जहां अन्य अधिकांश रेखाओं पर वृत्त की उपस्थिति शुभ नहीं मानी जाती, वहीं सूर्य रेखा पर वृत्त वाला जातक अपने जीवन में असाधारण सफलता प्राप्त करता है। ऐसे व्यक्ति के पास धन, मान की कोई कमी नहीं होती और वह भौतिक रूप से पूर्ण सुखी और संपन्न होता है।
- भाग्य रेखा पर वृत्त का चिन्ह व्यक्ति को भाग्यहीन बनाता है। ऐसे जातक जीवन भर परेशानियों से घिरे रहते हैं।
- यात्रा रेखा पर वृत्त का चिन्ह बहुत हानिकारक होता है। ऐसे जातक यात्रा के दौरान मरण तुल्य कष्ट उठाते हैं।
- हर रेखा, पर्वत या चिन्ह की तरह वृत्त का भी अध्ययन क्षेत्र विस्तृत है। अध्ययन की पद्धतियों, कला, दिशा आदि के आधार पर भी परिणामों में कुछ अंतर सामने आ सकता है।

चंद्र पर्वत

वृत्त के चिन्ह पाए जाते हैं

वृत्त का चिन्ह

यात्रा रेखा












Click it and Unblock the Notifications