क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

धनवान और खूबसूरत होते हैं मूलांक 6 वाले जातक

By Pt. Gajendra Sharma
Google Oneindia News

नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र है। शुक्र की तरह ही मूलांक 6 वाले जातकों का भी व्यक्तित्व होता है। शुक्र भोग विलास, भौतिक सुखों का स्वामी है इसलिए इस मूलांक वाले जातक धनवान और खूबसूरत होते हैं। इस मूलांक की कमजोरी होती है विपरीत लिंग। ये बिना सोचे समझे किसी के भी प्रति आसक्त हो जाते हैं।

ये हैं खासियतें

ये हैं खासियतें

शुक्र को सौंदर्य, आंतरिक और बाह्य खूबसूरती, यौन सुख, भोग विलास, भौतिक वस्तुओं का प्रतिनिधि ग्रह माना गया है। शुक्र की मजबूत स्थिति व्यक्ति को राजा के समान जीवन प्रदान करती है। मूलांक 6 के जातकों को स्वामी शुक्र के अनुसार धनवान होते हैं। इनके पास समस्त प्रकार की सांसारिक वस्तुएं उपलब्ध होती हैं। एक प्रकार से ये जातक राजा के समान जीवन व्यतीत करते हैं। भूमि, संपत्ति, आभूषण, हीरे जवाहरात इनके पास खूब होते हैं। साथ ही इनकी खूबसूरती भी उम्र के साथ बढ़ती जाती है।

यह पढ़ें: बेहतरीन मनी मैनेजर होते हैं मूलांक 5 वाले व्यक्तियह पढ़ें: बेहतरीन मनी मैनेजर होते हैं मूलांक 5 वाले व्यक्ति

ये हैं कमजोरियां

ये हैं कमजोरियां

जैसा कि ऊपर बताया गया है शुक्र भोग विलास और यौन सुखों का प्रतिनिधि ग्रह भी है, इसलिए इस मूलांक वाले जातकों को विपरीत लिंग के प्रति यौन आकर्षण स्वाभाविक रूप से अधिक होता है। इस मूलांक वाले कई लोग तो इतने अधिक उत्तेजित रहते हैं कि ये बिना सोचे समझे किसी भी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो जाते हैं और किसी भी स्थिति में उसे अपना बनाने का प्रयास करते हैं। ऐसी अवस्था में कई बार इन्हें पारिवारिक और सामाजिक स्थिति में बदनामी का सामना भी करना पड़ता है। ये लोग अत्यधित खाने पीने और शराब के शौकीन भी होते हैं।

क्या करें

क्या करें

मूलांक 6 वाले जातकों के लिए शुभ दिन शुक्रवार होता है। इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय शुक्रवार को ही लें। साथ ही महालक्ष्मी की आराधना आपको जीवन में सुख-शांति प्रदान करेगी।

यह पढ़ें: गुप्त विद्याओं के जानकार होते हैं मूलांक 4 वाले व्यक्तियह पढ़ें: गुप्त विद्याओं के जानकार होते हैं मूलांक 4 वाले व्यक्ति

Comments
English summary
The number 6 is the symbol of Love, personality of leadership, creativity, independence, originality, sense of self and self-sufficiency.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X