बेहतरीन मनी मैनेजर होते हैं मूलांक 5 वाले व्यक्ति

नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को होता है उनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 का प्रतिनिधि ग्रह बुध होता है। बुध के कारण मूलांक 5 वाले जातकों का बौद्धिक स्तर तो अधिक होता ही है, ये पैसों के मामलों में भी बेहद चतुर-चालाक माने जाते हैं। इनका मनी मैनेजमेंट इतना बेहतरीन होता है कि शायद ही कभी पैसों का नुकसान उठाते हों। हालांकि इनका टेम्परामेंट बहुत हाई होता है और ये किसी के भी मुंह पर कुछ भी कहने में संकोच नहीं करते।

ये हैं खासियतें

ये हैं खासियतें

मूलांक 5 वाले स्त्री-पुरुष पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में उच्च कोटि के होते हैं। अपने समकक्ष लोगों से इनका बौद्धिक स्तर बहुत ऊंचा होता है। अच्छे शिक्षाविद, फिलॉसफर भी मूलांक 5 वाले जातक देखे गए हैं। बोलचाल में बहुत कुशल होने के कारण ये चर्चा में रहते हैं। इनका पब्लिक रिलेशन भी बेहतरीन होता है। लोगों ने मिलना-जुलना, नए दोस्त बनाना इन्हें पसंद होता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है, ये पैसों को बहुत अच्छे से संभालना जानते हैं। बैंकिंग या निवेश के क्षेत्र में ये अच्छी सफलता अर्जित करते हैं।

ये हैं कमजोरियां

ये हैं कमजोरियां

मूलांक 5 वाले जातकों की सबसे बड़ी कमजोरी इनका गुस्सैल स्वभाव का होना है। ये जब तक शांत रहते हैं, तब तक बहुत अच्छे रहते हैं, लेकिन जैसे ही इनका पारा चढ़ा ये किसी की नहीं सुनते। यहां तक कि किसी को भी कुछ भी बोल देने में कोताही नहीं बरतते। गुस्से में इनकी जुबान खराब हो जाती है। इनके अनुरूप कोई काम ना हो तो ये भड़क जाते हैं। अपने बुरे व्यवहार के कारण एक समय बाद लोग इनसे चिढ़ने लग जाते हैं।

क्या करें

क्या करें

कार्यों में सफलता और अपने प्रतिनिधि ग्रह बुध की मजबूती के लिए अपने महत्वपूर्ण निणर्य बुधवार के दिन लें। यह आपके लिए लकी दिन है। बुधवार को गणेशजी के मंदिर जरूर जाएं। हरे रंग के कपड़े बुधवार के दिन पहनना शुभ हो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+