गुप्त विद्याओं के जानकार होते हैं मूलांक 4 वाले व्यक्ति

नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है उनका मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 का प्रतिनिधि ग्रह राहू होता है। राहू का संबंध रहस्यमयी और गुप्त विद्याओं से होता है। इस मूलांक वाला जातक बड़ा तांत्रिक, ज्योतिष का अच्छा जानकार हो सकता है। हालांकि इस मूलांक वाले व्यक्ति अपने जीवन में कई गलत निर्णय ले बैठते हैं जिसके कारण इनका पूरा जीवन पटरी से उतर जाता है और फिर दोबारा सामान्य स्थिति में नहीं आ पाता।

ये हैं खासियतें

ये हैं खासियतें

अंक 4 का संबंध राहू ग्रह से होने के कारण ये जातक अपनी-अपनी फील्ड में ताकतवर होते हैं। चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो उसमें ये शीर्ष पर पहुंचते हैं। राहू यदि मजबूत हो तो इस अंक वाले जातक खूब मेहनत करते हैं और अपने दम पर सफलता हासिल करते हैं। ये लोग ज्योतिष, तंत्र विद्या के अच्छे जानकार होते हैं। इसी क्षेत्र में इनका खूब नाम होता है। ये अच्छे सम्मोहनकर्ता भी हो सकते हैं। मूलांक 4 वाले जातक अपनी गुप्त विद्याओं के जरिए विदेशों में भी अच्छा नाम कमाते हैं।

ये हैं कमजोरियां

ये हैं कमजोरियां

मूलांक 4 वाले जातकों की सबसे बड़ी कमजोरी होती है इनका मुंहफट होना। ये समय, काल और परिस्थितियों से परे जाकर किसी भी व्यक्ति को कुछ भी बोल देते हैं, हालांकि उसमें अधिकांश बात सच होती है, लेकिन इनका बोलने का तरीका ऐसा होता है कि सामने वाले को एकदम से बुरा लग जाए। तर्क-कुतर्क भी ऐसे जातक बहुत कहते हैं। इनमें अच्छी निर्णय क्षमता का अभाव होता है। जीवन में ये कई ऐसे निर्णय भी ले लेते हैं कि फिर इन्हें पछताने का मौका भी नहीं मिल पाता है।

क्या करें

क्या करें

राहू ग्रह की मजबूती के लिए और सभी कार्यों में सफलता के लिए मूलांक 4 वाले जातकों के लिए यह जरूरी है कि वे अपने महत्वपूर्ण निर्णय और कार्य शनिवार के दिन ही करें। कोशिश करें कि शनिवार के दिन किसी भी प्रकार का उधार ना लें। कर्ज ना लें और किसी को कर्ज दे भी नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+