मनी माइंडेड होते हैं मूलांक 3 वाले जातक
नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 का प्रतिनिधि ग्रह होता बृहस्पति। इस मूलांक वाले व्यक्तियों का स्वभाव और व्यक्तित्व बृहस्पति के गुणधर्मों के अनुसार होता है। यानी ये लोग बुद्धिमान होते हैं, बुजुर्गों का सम्मान करते हैं और हमेशा सत्य और न्याय के लिए लड़ते रहते हैं। हालांकि पैसा इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होता है। पैसे के लिए ये कई बार कुछ भी काम करने को तैयार हो जाते हैं।

ये हैं खासियतें
मूलांक 3 वाले स्त्री-पुरुष अपने बौद्धिक कौशल के दम पर जीवन में बहुत तरक्की करते हैं। इनका स्वभाव कोमल होता है और दूसरों के प्रति हमेशा नर्म रूख रखते हैं। ये कभी किसी के साथ किसी भी मामले में जोर-जबरदस्ती नहीं करते और ना ही अपना निर्णय किसी को मानने के लिए विवश करते हैं। हालांकि यह सत्य और न्यायप्रिय होते हैं और हमेशा न्याय के लिए, दूसरों को न्याय दिलाने के लिए डटे रहते हैं। इनके मन में बुजुर्गों के लिए सम्मान और प्रेम होता है और ये उनकी हर संभव मदद करने का प्रयास करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अच्छे काउंसलर हो सकते हैं क्योंकि ये दूसरों का मस्तिष्क अच्छे और सकारात्मक विचारों से भरने की क्षमता रखते हैं। ये लोग अच्छे दार्शनिक भी हो सकते हैं।

ये हैं कमजोरियां
मूलांक 3 वाले जातकों की बौद्धिक क्षमता जितनी अधिक होती है, उतने ही ये मनी माइंडेड भी होते हैं। ये लोग हर कार्य में अपना फायदा पहले देखते हैं। बिना फायदे के ये कोई कार्य नहीं करते। पैसा इनके लिए महत्वपूर्ण होता है और अपने परिवार को खुशियां देने के लिए ये खूब सारा पैसा कमाने का प्रयास करते भी हैं और कमाते भी हैं। लेकिन दिक्कत तब होती है जब ये पैसा कमाने के लिए कई बार गलत रास्ते पर भी चल पड़ते हैं।

क्या करें
बृहस्पति को मजबूत बनाने और कार्यों में सफलता के लिए अपने महत्वपूर्ण कार्य और निर्णय गुरुवार को ही करें। गुरुवार आपके लिए महत्वपूर्ण और लकी दिन भी है। संभव हो तो इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें, इससे बृहस्पति को मजबूती मिलती है।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications