Nautapa 2023: क्या है नौतपा? 15 दिन तक बरसाएगा 'आग', जानिए क्यों बढ़ जाएगा Asia का तापमान?
नौतपा शुरू होने जा रहा है। शुरुआती 9 दिन कड़ी धूप के बीच सफर स्वास्थ्य पर सबसे अधिक असर डाल सकता है। इसका असर कुल 15 दिनों तक रहेगा।

Nautapa 2023: भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। तपती दोपहरी और गर्म हवाओं के बीच सफर बेहद मुश्किल हो रहा है। अगले कुछ दिन में अब और भीषण गर्मी होने वाली है। क्योंकि 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है। जब पूरी पृथ्वी का तापमान 15 दिनों तक अपने अपने चरम पर होगा। इन दिनों में दिन ही रातें भी गर्म होंगी। आइए जानते कि ये नौतपा क्या है? साइंटिस्ट्स और ज्योतिषाचार्य इस अचानक बढ़ने वाली गर्मी की क्या वजह मानते हैं।
इस बार नौतपा 25 मई यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है, 8 मई तक रहेगा। नौतपा के दिनों में सूर्य रोहिणी नक्षत्र (Rohini Nakshatra) में ही विराजमान रहेंगे। इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होगी। माना जाता है कि नौतपा वो वक्त होता है सूर्य की किरणें कम समय में पृथ्वी पर पहुंचती हैं।
क्या है नौतपा?
जब सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक होती है। ऐसे में गर्मी अपने चरम पर होती है। दिन में दोपहर होने से पहले ही दोपहर वाली गर्मी का एहसास होने लगता है। नौतपा के दौरान मैदानी इलाकों में गर्माहट अत्यधिक होती है। जबकि इस दौरान तटीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना बढ़ जाती है।
क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?
चंद्र रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं और ये शीतलता के कारक माने जाते हैं। ऐसे में रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से इसका वातावरण पर खास प्रभाव पड़ता है। बता दें कि नौतपा का जिक्र श्रीमद्भगवद्गीता में भी मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र (Rohini Nakshatra) में पहुंचता है तो अचानक पृथ्वी पर तापमान बढ़ता है, जिसे नौतपा कहा जाता है।
नौतपा को लेकर साइंटिस्ट्स की राय
वैज्ञानिक दृष्टि से नौपता एक नियमित खगोलीय घटना की वजह होता है, जो हर वर्ष घटित होती है। इस दौरान सूर्य की किरणें बिना किसी माध्यम के सीधे पृथ्वी पर आती है। जिसकी वजह से तापमान बढ़ जाता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही समुद्रों में लहरों के साथ तटीय इलाकों में तूफान और बारिश की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। साइंटिस्ट्स का मानना है कि नौतपा की वजह सूर्य की स्थिति बदलना है। दरअसल, मई के अंतिम और जून के पहले हफ्ते में सूर्य मध्य भारत के ऊपर आ जाता है। जिससे सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं। इस समय भारत में बुरी तरह से झुलसाने वाली गर्मी होती है।












Click it and Unblock the Notifications