क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Nag Panchami 2020: क्या होता है जब सपने में दिखाई दे जाए काला नाग?

By Pt. Gajendra Sharma
Google Oneindia News

नई दिल्ली। सांप से लगभग प्रत्येक व्यक्ति डरता है, कारण इसके काटने से मौत हो जाना। हकीकत में तो दूर, सपने में भी सांप दिखाई दे जाए तो व्यक्ति गहरी नींद से घबराकर उठकर बैठ जाता है। सांप का डर है ही ऐसा। लेकिन क्या आप जानते हैं सपने में सांप दिखाई दे जाए तो धन आगमन की सूचना भी देता है। स्वप्न शकुन शास्त्र में सपने में सांप के दिखाई देने के अलग-अलग फल बताए गए हैं। सपने में सांप का दिखाई देना शुभ भी होता है अशुभ भी। यह दिखाई देने वाले सांप के आकार, प्रकार, लंबाई, रंग और उसके साथ आपकी क्रियाओं पर निर्भर करता है।

आइए जानते हैं यदि सपने में आपको भी सांप दिखाई दे जाए तो क्या होता है...

धन का सूचक

धन का सूचक

  • सपने में यदि आपको सफेद या भूरे रंग का सांप दिखाई दे तो इसे धन आगमन का सूचक माना जाता है। यदि यह सपना आपको रात्रि में 3 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच आए तो निकट भविष्य में आपको बहुत सारा धन मिलने वाला है। यह इस बात का भी सूचक है कि आपको पैतृक संपत्ति मिलने वाली है।
  • यदि सपने में मोटा सा अजगर दिखाई दे, जिसने आपको चारों ओर से घेर लिया है तो यह शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको अचानक कहीं से बहुत सारा धन मिलने वाला है।
  • सफेद सांप दिखाई देना शुभ होता है। यह अत्यंत भाग्यशाली लोगों को ही दिखाई देता है। सफेद सांप दिखना बड़ी संख्या में पैतृक संपत्ति मिलने का संकेत है। पूर्वजों का धन मिलने वाला है।
  • यदि स्पप्न में आपको एक ही सांप में अलग-अलग रंग दिखाई दे, जिसका शरीर इंद्रधनुष की तरह चमक रहा हो तो यह भाग्य के चमकने का सूचक है।

यह पढ़ें: Nag Panchami 2020: नाग दोष, कालसर्प दोष, राहु से जुड़े दोषों को दूर करने का अचूक दिनयह पढ़ें: Nag Panchami 2020: नाग दोष, कालसर्प दोष, राहु से जुड़े दोषों को दूर करने का अचूक दिन

 विपदा आने का संकेत

विपदा आने का संकेत

  • यदि सपने में आपको पांच मुंह वाला सांप फन फैलाए दिखाई दे तो यह किसी बड़ी विपदा आने का संकेत है।
  • यदि सपने में आपको दो मुंह वाला सांप दिखाई दे तो सावधान हो जाना चाहिए। यह किसी वाहन दुर्घटना का संकेत है।
  • यदि दांत दिखाता हुआ सांप दिखाई दे या सांप काटने दौड़े तो आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं।
  • यदि सपने में आपको बहुत बड़े आकार का सांप दिखाई दे तो समझें कि निकट भविष्य में आपको मृत्युतुल्य कष्ट हो सकता है।
काम इच्छा से जुड़ा है सर्प

काम इच्छा से जुड़ा है सर्प

  • सपने में सांप का दिखाई देना आपकी काम इच्छा से भी संबंधित होता है।
  • यदि आप सपने में सांप से खुद को खेलते हुए देखें तो यह अत्यंत प्रबल काम इच्छा का सूचक है। ऐसे पुरुष या महिला की काम इच्छा प्रबल होती है।
  • यदि स्वप्न में सांप आपकी गोद में बैठा हुआ है या आप लेटे हुए हैं और सर्प आपके सीने पर बैठा है तो जल्द ही आपको आपका मनपसंद स्त्री या पुरुष मिल सकता है।
  • सांप का जोड़ा आपकी तरफ आता दिखाई दे तो समझें कि आपका वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चल रहा है। संबंध सुधारने के प्रयास करें।
  • स्वप्न में नाग-नागिन को प्रेमालाप करते देखने का अर्थ है कि आपके अंदर कामेच्छा प्रबल है, लेकिन वह पूरी नहीं हो पा रही है।

यह पढ़ें: Nag Panchami 2020: जानिए कब है नाग पंचमी और क्या है इसका महत्व?यह पढ़ें: Nag Panchami 2020: जानिए कब है नाग पंचमी और क्या है इसका महत्व?

Comments
English summary
Nag Panchami is a traditional worship of snakes or serpents observed by Hindus throughout India. Here we are talking about snake in dreams meaning.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X