Previous Birth : पिछले जन्म में क्या थे आप, अंक खोलेंगे राज

नई दिल्ली। ज्योतिषियों के पास अक्सर लोग अपना भविष्य जानने पहुंचते हैं। ज्योतिषी वैदिक ज्योतिष, हस्तरेखा, अंक शास्त्र जैसी विभिन्न् विधाओं के जरिए उनके प्रश्नों का जवाब देने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपना अतीत भी जान सकते हैं। जी हां, अंक ज्योतिष की सहायता से आप यह जान सकते हैं कि आप पिछले जन्म में क्या थे।

आइए जानते हैं कैसे...

ऐसे निकालें जीवन मार्ग नंबर

ऐसे निकालें जीवन मार्ग नंबर

अंक ज्योतिष के माध्यम से अपने पिछले जन्म की जानकारी हासिल करने के लिए आपको दो तरह के अंकों की जरूरत होती है। आपका जीवन मार्ग नंबर और आंतरिक नंबर। जीवन मार्ग नंबर निकालने के लिए आपको अपने जन्म की तारीख, माह और वर्ष के अंकों का जोड़ करना होगा। उदाहरण के लिए यदि आपकी जन्म तारीख 11.09.1976 है तो आपका जीवन मार्ग नंबर निकालने के लिए इन सभी अंकों का जोड़ करें। इनका जोड़ आएगा 34 यानी 7.


ऐसे निकालें आंतरिक नंबर

इसके बाद आपको आंतरिक नंबर निकालना होगा। इसके लिए आपके नाम में जितने भी स्वर आते हैं उनका जोड़ कीजिए। प्रत्येक स्वर का एक अंक है जैसे ए का अंक 1, ई का 5, आई का 9, ओ का 6 और यू का अंक है 3. यदि किसी का नाम लीना है तो उसके नाम में दो बार ई और एक बार ए आया। दो ई का जोड़ 10 और ए का हुआ 1. इस प्रकार कुल 11 का जोड़ हुआ 2. इस लिहाज से लीना के लिए आंतरिक अंक हुआ

एक सिंगल अंक निकालिए

अब जीवन मार्ग नंबर और आंतरिक नंबर को जोड़कर एक सिंगल अंक निकाल लेते हैं। यानी 7 और 2 को जोड़ेंगे तो अंक 9 आएगा। अंक 9 के अनुसार अतीत फल देखना होगा। इसी तरह आप अपना अंक निकालकर अपना अतीत जान सकते हैं।

यह हैं अंकों का अर्थ

यह हैं अंकों का अर्थ

  • अंक 1 : अंक 1 का संबंध नेतृत्व से है। संभव है आप पूर्व जन्म में कोई नेता, राजा-रानी या किसी समुदाय विशेष के मुखिया रहे हों। इस अंक वाले व्यक्ति आलीशान जीवन के मालिक रहे होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान रहा होगा। हालांकि इस बात की भी बड़ी संभावना है कि आपको किसी अपराध की गंभीर सजा भी मिली होगी।
  • अंक 2 : अंक 2 का संबंध प्रेम और रिश्तों से है। अंक 2 को युग्म अंक कहा जाता है और संभावना व्यक्त की जाती है कि आपका कोई जुड़वां भाई या बहन रही हो। अंक 2 वालों को अपने पिछले जन्म में अत्यंत कष्टों का सामना करना पड़ा होगा। आपको प्रेम संबंधों में जबर्दस्त तरीके से धोखा मिला होगा। इसलिए इस जन्म में आपको उतना ही अधिक प्यार मिल सकता है।
  • अंक 3 : अंक 3 रचनात्मकता, कलात्मकता, कल्पनाशीलता का परिचायक है। जिस व्यक्ति का अंक 3 आया हो वह अपने परिवार में सबसे प्रिय व्यक्ति रहा होगा। आप किसी बड़े भूभाग के मालिक, जमीदार, किसान, जागीरदार रहे होंगे। आप बड़े लेखक, चित्रकार, श्रंगारिक साहित्य की रचना करने वाले रहे होंगे। यह अंक जादू-टोने से भी संबद्ध है।
  • अंक 4 : अंक 4 जिन लोगों का आया हो, वे पिछले जन्म में या तो बहुत बुरे या बहुत अच्छे व्यक्ति रहे होंगे। आपका पूर्व जीवन रहस्य और रोमांच से भरा होगा। आप जासूस किस्म के व्यक्ति रहे होंगे। आप सेना के जवान हो सकते हो, कैदी रहे होंगे या किसी समुदाय के सबसे खूंखार लड़ाका रहे होंगे। संभव है कि आपने बुरे कर्म गरीबी के कारण किए हों।
इस तरह से जानिए अपने पूर्व जन्म के बारे में

इस तरह से जानिए अपने पूर्व जन्म के बारे में

  • अंक 5 : अंक 5 के जातक पूर्व जन्म में किसी देश की सेना के वीर योद्धा रहे होंगे और इन्हें कई तरह के मेडल हासिल हुए होंगे। आप कोई ऐसे व्यक्ति भी हो सकते हो जिनकी महानता की चर्चा आज तक की जा रही है। प्रेम संबंधों के मामलों में आपके साथ बहुत बुरा हुआ होगा। आपके किसी मित्र ने ही आपके साथ दगाबाजी की होगी।
  • अंक 6 : अंक 6 का संबंध पौराणिक काल और आध्यात्मिकता से है। ऐसा जातक पिछले जन्म में सत्संगी, धर्म के मार्ग पर चलने वाला, आध्यात्मिक गुरु रहा होगा। आपने प्रेम और त्याग का संदेश पूरी दुनिया में फैलाया होगा। लेकिन आपकी मौत बहुत बुरी हालत में हुई होगी ऐसा अंक 6 बता रहा है।
  • अंक 7 : अंक 7 का संबंध सदाचार, परोपकार से है। आप पूर्व जन्म में परोपकारी व्यक्ति रहे होंगे, जिनके किए गए शुभ कार्य आज भी लोगों को प्रेरणा दे रहे हैं। आप अपने समुदाय या परिवार के सम्माननीय सदस्य रहे होंगे। आपकी मौत किसी धार्मिक उन्मादी व्यक्ति ने ली होगी या अच्छा कार्य करने के बदले आपको अशांतप्रिय व्यक्तियों ने मौत के घाट उतार दिया होगा।
  • अंक 8 : अंक 8 रहस्यमय होता है। जिन लोगों का अंक 8 आया है वे तंत्र-मंत्र, गुप्त विद्याओं के जानकार रहे होंगे। ऐसे लोगों के पास धन संपत्ति की कोई कमी नहीं रही होगी। आप एक चर्चित व्यक्ति रहे होंगे, लेकिन अंत समय में आपके पास कोई नहीं रहा होगा और आपकी मौत भी एक रहस्य बनकर रह गई होगी।
  • अंक 9 : जिन लोगों का अंक 9 आया है वे अपने समुदाय के अग्रणी व्यक्ति रहे होंगे। इनका जीवन अत्यंत सामान्य रहा होगा। न अधिक धन ना अधिक गरीबी। घर आए प्रत्येक व्यक्ति का आदर सम्मान करना आपका परम कर्तव्य रहा होगा। आपको परिजनों का अच्छा सहयोग मिला होगा। जीवनसाथी से अंत तक आपके रिश्ते अच्छे रहे होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+