जीभ देखकर रोग ही नहीं, व्यक्तित्व भी जाना जा सकता है, जानिए कैसे?
नई दिल्ली। आप जब कभी भी किसी बीमारी की वजह से डॉक्टर के पास गए होंगे तो डॉक्टर चेकअप करते समय आपकी जीभ भी देखता है। इससे वह संभावित रोग का पता लगाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं किजीभ देखकर किसी मनुष्य के व्यक्तित्व के बारे में भी जाना जा सकता है। जी हां, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मनुष्य की जीभ देखकर उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और गुणों-अवगुणों के बारे में भी जाना जा सकता है। व्यक्ति किस प्रकार का है यह उसकी जीभ देखकर पता लगाया जा सकता है।

आइए जानते हैं जीभ के बारे में हस्तरेखा शास्त्र में बताई गई कुछ बातें...
- जिस पुरुष की जीभ लाल, पतली और नरम हो वह ज्ञानवान, चतुर और ईश्वर भक्त होता है।
- जिस व्यक्ति की जीभ के आगे का भाग नुकीला हो तथा लालिमा लिए हुए हो वह पूर्ण सुख प्राप्त करता है।
- जिसकी जीभ सफेदी लिए हुए हो, वे बदमाश किस्म के होते हैं।
- काली या नीली जीभ वाले व्यक्ति निर्धन होते हैं।
- मोटी और एक समान चौड़ी अथवा पीले रंग की जीभ वाला व्यक्ति मूर्ख होता है।
- जिस पुरुष की जीभ नाक को छूती हो, वह उच्च कोटि का साधक या योगी होता है।
- लंबी जीभ वाले स्त्री-पुरुष स्पष्टवादी होते हैं।
- चौड़ी जीभ वाला व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खर्चीला होता है।
- जिन स्ति्रयों की जीभ कोमल, लाल तथा पतली होती है, वे सौभाग्यशाली होती हैं।
- जिन स्ति्रयों की जीभ संकीर्ण होती है, वे अशुभ कहलाती हैं।
- जिस स्त्री की जीभ मोटी हो, वह पूर्णायु प्राप्त नहीं कर पाती है।
- लाल रंग की जीभ वाली स्त्री को श्रेष्ठ पति प्राप्त होता है।
- काली जीभ वाली स्त्री झगड़ालू होती है।
- बहुत अधिक चौड़ी जीभ वाली स्त्री निरंतर दुख उठाने वाली होती है।











Click it and Unblock the Notifications