शुक्र 26 दिन करेंगे अपनी उच्च राशि मीन में भ्रमण, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर
नई दिल्ली। धन-संपत्ति, भौतिक सुख-सुविधाओं, लग्जरी लाइफ, आभूषण, हीरा, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, वशीकरण, प्रभावशीलता का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 3 फरवरी 2020 को रात्रि 2.30 बजे मीन राशि में प्रवेश करने जा रहा है। यह शुक्र की उच्च राशि है, इसलिए इसमें आने पर शुक्र सभी राशि के जातकों को शुभ प्रभाव दिखाने वाला है। जिन लोगों के जीवन में प्रेम की कमी है, दांपत्य जीवन तनावपूर्ण है, उसमें कोई मनोरंजन नहीं है, सेक्स लाइफ बिलकुल नीरस चल रही है, उनके लिए शुक्र सकारात्मक असर दिखाएगा। शुक्र 29 फरवरी 2020 को रात्रि 1.47 बजे तक इसी राशि में रहेगा। आइए जानते हैं किस राशि के लिए शुक्र का अपनी उच्च राशि मीन में गोचर कैसा रहेगा।

भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति
- मेष : मेष राशि के लिए शुक्र का गोचर द्वादश स्थान में होगा। आप खर्च करेंगे, लेकिन अपनी लाइफ को लग्जरी बनाने पर। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। नए आभूषण खरीदेंगे। प्रेम संबंध प्राप्त होने वाले हैं। साथ ही अब तक आपके जीवन में यदि प्रेम का संचार नहीं हुआ है तो आपको जल्द ही कोई बेहतरीन पार्टनर मिलने वाला है। यौन इच्छाओं की पूर्ति होगी।
- वृषभ : वृषभ राशि के लिए शुक्र का गोचर एकादश स्थान में होगा। चूंकि यह शुक्र की अपनी राशि है और एकादश आय स्थान है, इसलिए वृषभ राशि के जातकों को जबर्दस्त आर्थिक लाभ होने वाला है। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। पुराना किया गया निवेश लाभ देगा। पैतृक संपत्ति, भूमि, भवन, वाहन सुख की प्राप्ति होने के योग हैं। प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे।
- मिथुन : मिथुन राशि के लिए शुक्र का गोचर दशम स्थान में होगा। आजीविका को लेकर भटकाव दूर होगा। स्थायी नौकरी या व्यापार-व्यवसाय की प्राप्ति होगी। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए वक्त अच्छा है। वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और अपने पार्टनर के साथ एक मनोरंजक और सुखद यात्रा पर जाएंगे। अविवाहितों को विवाह सुख मिलेगा।
- कर्क : कर्क राशि के लिए शुक्र का गोचर नवम स्थान यानी भाग्य भाव में होगा। शुक्र के प्रभाव से आपके भाग्य को बल मिलेगा और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जो विद्यार्थी विदेशी यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण करने का विचार कर रहे हैं उनका सपना पूरा हो सकता है। भौतिक सुखों की सहज प्राप्ति होगी। आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी।

दांपत्य जीवन के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ
सिंह : इस राशि के लिए शुक्र का गोचर अष्टम स्थान में होगा। आपको शीत, सर्दी-जुकाम जैसी समस्या आ सकती है। बड़ी जल राशि जैसे समुद्र, नदी, तालाब, कुएं आदि से दूर रहें। दांपत्य जीवन के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ है। आपको पारिवारिक स्थिति में सम्मान-सुख मिलेगा। संपत्ति की प्राप्ति होने वाली है। पुराने किए गए निवेश में लाभ होगा। धन संचय होगा।
कन्या : शुक्र का गोचर कन्या राशि के लिए सप्तम स्थान में होगा। वैवाहिक, दांपत्य सुख आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रोमांस को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। आर्थिक प्रगति के अनेक रास्ते खुलने वाले हैं। प्रॉपर्टी के बिजनेस से जबर्दस्त लाभ होगा। नए वस्त्र-आभूषण खरीदेंगे। शेयर मार्केट से लाभ कमा सकते हैं। नए प्रेम संबंध बनेंगे।
तुला : तुला राशि शुक्र की अपनी राशि है और मीन में आने के बाद उच्च का शुक्र इस राशि पर खूब मेहरबान होने वाला है। आप जीवन में जो भी हासिल करना चाहते हैं वह सब हो जाएगा। यानी अब तक की सारी कमियां दूर होने वाली है। आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी, जिसका असर आपकी आजीविका पर पड़ेगा और आप धन अर्जित करने में कामयाब होंगे।
वृश्चिक : इस राशि के लिए शुक्र पंचम स्थान में गोचर करने वाला है। यह शिक्षा, संतान आदि का भाव है इसलिए इन क्षेत्रों में आपको तरक्की मिलने वाली है। एजुकेशन फील्ड से जुड़े जातकों को विशेष उपलब्धि, कोई सम्मान मिलने के योग हैं। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा। आर्थिक तरक्की के अनेक साधन आपको मिलने वाले हैं।

विदेशी व्यापार में निवेश करेंगे
- धनु : धनु राशि के लिए चतुर्थ सुख स्थान में शुक्र का गोचर भाग्योदय कारक साबित होगा। आपके भाग्य को बल मिलेगा और हर प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा को प्रमोशन, व्यापारियों को बिजनेस में विस्तार मिलेगा। भूमि, भवन खरीदने के योग हैं। सामाजिक जीवन में कोई बड़ा सम्मान हासिल हो सकता है। यह समय आर्थिक प्रगति वाला समय रहेगा।
- मकर : मकर राशि के लिए शुक्र तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करने वाला है। आपके लिए यह समय बहुत कुछ कर दिखाने का समय रहेगा। शुक्र के प्रभाव से आपके बल, पराक्रम में वृद्धि होने के साथ ही आपकी प्रभावशीलता भी बढ़ेगी। सब लोग आपकी बात सुनेंगे और आपसे प्रभावित रहते हुए सम्मान करेंगे। कर्ज मुक्ति होगी। एक से अधिक प्रेम संबंध के प्रस्ताव आएंगे।
- कुंभ : द्वितीय भाव धन स्थान में शुक्र गोचर करने वाला है। आर्थिक सुखों की प्राप्ति तो होगी ही, आपको अब तक जीवन में जिन चीजों की कमी महसूस हो रही थी वह भी दूर हो जाएगी। आप अपने कार्य को अपनी क्षमता से अधिक ऊपर ले जाएंगे। दांपत्य जीवन के लिए यह गोचर शुभ है। सफेद चीजों के व्यापार से बड़ा लाभ कमाएंगे। विदेशी व्यापार में निवेश करेंगे। प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।
- मीन : उच्च राशि मीन में शुक्र का गोचर हर प्रकार से सुखद रहेगा। आपके जीवन में कुछ ऐसे लोगों का प्रवेश होने वाला है जो आपको जीवन भर साथ देंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। आर्थिक प्रगति के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ साबित होगा। शारीरिक बल और सौंदर्य प्राप्त होगा। आपकी वाणी में ऐसा ओज आएगा जिससे हर कोई आपको सुनना चाहेगा।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications