Vastu Pyramid: जरूर जानिए पिरामिड के लाभकारी प्रयोग, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

लखनऊ। मिश्र के पिरामिड विश्व के सात आश्चर्यो में सम्मलित है। पिरामिड का अर्थ शक्ति व ऊर्जा से है। यह ब्रह्राांडीय ऊर्जा को आकर्षित करके अंदर प्रेषित करते हैं। ग्रीक भाषा में 'पायरा' का अर्थ अग्नि व 'मिड' का अर्थ केन्द्र अर्थात त्रिभुजाकार आकृति जिसमें अग्नि ऊर्जा का केन्द्र हैं। इसकी आकृति से सभी परिचित हैं। इसमें अधिक ऊर्जा हेतु एक के नीचे 9 पिरामिड रखते हैं व 9 अंक पूर्णता व शक्ति का प्रतीक है, जिसका स्वामी मंगल माना जाता है। इसीलिए हमारे मन्दिर गुंबदनुमा आकृति में होते हैं।

वास्तु दोष

वास्तु दोष

वास्तु दोष में पिरामिड-भवन के ऊपरी हिस्से पर पिरामिड बनवाने से वास्तु दोष का शमन हो जाता है व उसमें आवास करने वाला दीर्घायु, निरोगी, धार्मिक व शुभ विचारों वाला हो जाता है। धर्म व अध्यात्म में पिरामिड-पूजा कक्ष के ऊपर पिरामिड बनवाकर उसके नीचे बैठकर ध्यान करने से सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति अधिक होती है एवं व्यक्ति के मन में धार्मिक विचार अधिक आते है।

पिरामिड-एक्यूप्रेशर

पिरामिड-एक्यूप्रेशर

उपकरणों में पिरामिड-एक्यूप्रेशर या अन्य योग सम्बन्धित उपकरण पिरामिड आकृति में होने से उनका प्रभाव बढ़ता है। एक्रागता व स्मरण शक्ति में वृद्धि हेतु-बर्तन में चावल रखें व उस पर पिरामिड रखकर सरस्वति या गणपति मन्त्र का जाप करें फिर उन चावलों की खीर का सेंवन करने से एक्रागता बढ़ती एवं स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।

आर्थिक सम्पन्नता व व्यापार में वृद्धि

आर्थिक सम्पन्नता व व्यापार में वृद्धि

आर्थिक सम्पन्नता व व्यापार में वृद्धि के लिए-शुभ मुहूर्त में पिरामिड लाकर लक्ष्मी के मन्त्रों से अभिमंत्रित करके ईशान कोण या उत्तर दिशा में रखने से धन व बिजनेस में वृद्धि होती है।शत्रु नाश के लिए पिरामिड का प्रयोग-ताम्र धातु से वर्णित पिरामिड बगलामुखी मन्त्र से अभिमंत्रित करके दक्षिण दिशा में लगायें व शत्रु के नाम का उच्चारण करें व दीपक जलायें। रोग निवारणार्थ के लिए-जिस अंग में रोग हो उस पर पिरामिड रखने या बांधने से शीघ्र लाभ होने लगता है।

पिरामिड के अन्य प्रयोग

पिरामिड के अन्य प्रयोग

  • बच्चों को घर पर अध्ययन-काल में पिरामिड पहनायें तथा कुर्सी के नीचे रखें जिससे उनकी बुद्धि का विकास होता एंव शीघ्र पढ़ा हुआ याद हो जाता है।
  • खाने-पीने के सामान एवं अंकुरित खाद्य-पदार्थ, सब्जी आदि पिरामिड के नीचे रखने से गुणयुक्त एवं स्वादयुक्त व अधिक समय तक ताजे बने रहते है।
  •  एक्रागता बनी रहती है

    एक्रागता बनी रहती है

    प्रतिदिन चेहरे एंव आंखों को पिरामिड युक्त जल द्वारा धोने से त्वचा चमकने लगते है। चेहरे की कान्ति एवं आॅखों की रोशनी बढ़ जाती है। पिरामिड पहनने से ध्यान एवं पूजा करने पर एक्रागता बनी रहती है।

     शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है...

    शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है...

    ऑफिस में कुर्सी के नीचे पिरामिड रखने से ऊर्जा मिलती तथा शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। रात को सोते समय पलंग के नीचे पिरामिड रखने से बहुत अच्छी नींद आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+