Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शुक्र की राशि वृषभ में मंगल का गोचर 21 फरवरी से, बढ़ेगी काम वासना, बनेंगे प्रेम संबंध

Effect of Mars transit in Taurus from 21st February 2021 To 13th April: मंगल का वृषभ राशि में गोचर 21 फरवरी 2021 रविवार को रात्रि में 4 बजकर 36 मिनट से हो रहा है। इसी दिन बुध भी मार्गी हो रहा है। वैदिक ज्योतिष में मंगल और शुक्र की युति भोग विलास और काम वासना बढ़ाने वाली मानी गई है। जिस जातक की जन्मकुंडली में किसी भी स्थान में शुक्र और मंगल एक साथ एक ही घर में बैठे होते हैं तो वह जातक अत्यधिक कामी होता है। ऐसे स्त्री-पुरुष नए-नए काम संबंध तलाशते रहते हैं। किसी एक से इनकी पूर्ति नहीं हो पाती है। ऐसे स्त्री-पुरुष विवाहित होने के बाद भी अन्यत्र संबंध स्थापित करते हैं।

शुक्र की राशि वृषभ में मंगल का गोचर 21 फरवरी से, जानिए असर

वैदिक ज्योतिष में मंगल को अग्नि और तेज का प्रतीक माना गया है। शरीर में रक्त पर मंगल का प्रभाव होता है। वहीं शुक्र सौंदर्य, प्रेम, वासना, काम, यौन इच्छा का प्रतिनिधि ग्रह होता है। जब इन दोनों ग्रहों का मिलन होता है तो इनके गुणधर्मो के अनुसार व्यक्ति में काम वासना बलवती हो जाती है। कुंडली के अलग-अलग भावों के अनुसार इनके फल में कम-ज्यादा हो सकता है, लेकिन मूलत: यह व्यक्ति को अत्यंत कामी बनाता है।

मंगल 13 अप्रैल तक वृषभ राशि में रहेगा

मंगल 13 अप्रैल तक वृषभ राशि में रहेगा। 21 फरवरी से 13 अप्रैल तक कुल 51 दिन मंगल शुक्र की राशि में भ्रमण करेगा। ऐसे में सभी राशि के जातकों के मन में प्रेम की भावना प्रबल रहेगी। काम-वासना की अधिकता भी रहेगी। वृषभ और तुला राशि के जातकों में यह भावना अनियंत्रित भी हो सकती है और हो सकता है किउन्हें किसी बदनामी का सामना भी करना पड़े। वहीं मंगल की राशियों मेष और वृश्चिक के जातकों के अनेक संबंध बन सकते हैं।

सभी राशियों पर प्रभाव

  • मेष : नए प्रेम संबंध बनेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। संपत्ति की प्राप्ति होगी।
  • वृषभ : प्रेम संबंधों में सतर्क रहें। बदनामी का डर है। अधिक काम वासना को नियंत्रित करें।
  • मिथुन : आर्थिक मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन सुखद होगा। प्रेम संबंध प्राप्त होगा।
  • कर्क : मानसिक सुख मिलेगा। भोग विलास के साधन प्राप्त होंगे। दांपत्य में मधुरता आएगी।
  • सिंह : क्रोध में प्रेम संबंधों को तोड़ बैठेंगे। जीवनसाथी से विवाद होगा। आर्थिक संपन्नता आएगी।
  • कन्या : रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। भोग विलास के साधन मिलेंगे। पैसा आएगा।
  • तुला : रिश्तों को सहेजना सीखें। अधिक भरोसा न करें किसी पर। पैसा आएगा, संपत्ति खरीदेंगे।
  • वृश्चिक : धन संपत्ति प्राप्त होगी। कर्ज मुक्ति होगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
  • धनु : प्रेम प्रकरणों में सफलता, नए रिश्ते बनेंगे, नए दोस्त मिलेंगे, संपत्ति मिलेगी।
  • मकर : आर्थिक मजबूती आएगी, नए प्रेम संबंध बनेंगे। वैवाहिक रिश्ता मजबूत होगा।
  • कुंभ : धन का अभाव दूर होगा। प्रेम प्रकरण में सफलता, भोग विलास के साधन प्राप्त रहेंगे।
  • मीन : प्रेम संबंध मजबूत होंगे। रिश्तों में गर्माहट आएगी। आर्थिक तरक्की के मार्ग खुलेंगे।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+