धनु (Sagittarius Horoscope March 2024): मार्च में सेहत से जुड़ी परेशानियां कम होंगी
धनु (Sagittarius March Horoscope 2024): आपका राशि स्वामी बृहस्पति मार्च में मेष राशि में गोचर करता रहेगा। यह आपके पंचम भाव में रहेगा। इसलिए इससे जुड़े शुभाशुभ फल प्रदान करेगा। यह महीना आपके अटके कामों को गति देने वाला रहेगा। पिछले महीने में जो कमियां रह गई हैं वे इस महीने में दूर हो जाएंगी।
नई नौकरी की तलाश आपकी पूरी होगी। नए काम बिजनेस में सफलता मिलेगी हालांकि इसके लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य का टकराव भी कम होगा। संतान की ओर से कोई उत्साहजनक समाचार मिल सकता है।
आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे
अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। बृहस्पति पंचम भाव का कारक ग्रह भी होता है इसलिए यह महीना लाभदायक ही रहने वाला है। आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने वाली है। सेहत से जुड़ी परेशानियां कुछ कम होंगी और रोगों पर हो रहे खर्च में भी कमी आएगी। पारिवारिक यात्राएं हो सकती हैं।
उपाय : मार्च महीने में सोने का आभूषण पहनकर रखें। अष्टधातु भी पहनना शुभ रहेगा।