मीन (Pisces Horoscope April 2024): प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और मन प्रफुल्लित रहेगा
मीन (Pisces Horoscope April 2024): यह महीना आपका रहेगा, यह कहा जा सकता है। अप्रैल में मीन राशि के जातक अपनी सफलता का जश्न मनाने के लिए तैयार रहें। आपके राशि स्वामी बृहस्पति के द्वितीय भाव में गोचर करने से धन और वाणी का पूर्ण प्रभाव मिलेगा। आपकी प्रवृत्ति इस महीने सात्विक रहेगी।
इस कारण सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आर्थिक लाभ के अनेक अवसर आएंगे और उनसे पूर्ण लाभ प्राप्त करेंगे। शारीरिक कष्ट कम होंगे या दूर होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें।
नई नौकरी नए बिजनेस में हाथ आजमाना लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और मन को प्रफुल्लित करेंगे। प्रेमी-प्रेमिकाएं अपने संबंधों को नए लेवल तक ले जा सकते हैं। दांपत्य जीवन का टकराव दूर करने का प्रयास करें। नए कारोबार के लिए यह महीना अति उत्तम है।
उपाय : इस महीने भगवान दत्तात्रेय आपके आराध्य रहेंगे।
सुखद समय बिताएंगे।
उपाय : मार्च के महीने में सोने का कोई आभूषण पहनकर रखें।