धनु (Sagittarius Horoscope April 2024): संतान के मामले में यह महीना श्रेष्ठ साबित होगा
धनु (Sagittarius April Horoscope 2024): आपके राशि स्वामी बृहस्पति का गोचर मेष राशि में चल रहा है और यह आपके पंचम भाव में रहेगा। संतान के मामले में यह महीना श्रेष्ठ साबित होगा। आपकी संतानों को यदि कोई कष्ट चल रहा है तो वह इस महीने दूर हो जाएगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा और पद में वृद्धि होगी।
मित्रों के साथ और परिवार में चल रहा मनमुटाव दूर होगा और आप एक सुखद जीवन की ओर अग्रसर होंगे। इस महीने बहुत कुछ नया होने वाला है। नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा। मित्रों के साथ मिलकर किसी बड़ी परियोजना पर काम करेंगे तो लाभ होगा और उन्नति होती जाएगी।
नौकरीपेशा लोगों को बड़े जॉब ऑफर आ सकते हैं किंतु स्थान परिवर्तन के योग भी दिख रहे हैं। 15 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच के समय में वाहन मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका है। इस महीने अपने खर्च पर नियंत्रण करना होगा, अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाकर पैसों की बचत करें।
उपाय : इस महीने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के नित्य दर्शन करें।