सिंह (Leo Horoscope April 2024) : अत्यंत शुभ समय प्रारंभ होने वाला है
सिंह (Leo Horoscope April 2024) : अप्रैल महीने में आपका राशि स्वामी सूर्य मीन और मेष राशि में गोचर करेगा। 13 अप्रैल तक मीन और उसके बाद मेष राशि में सूर्य का गोचर होगा। मेष में सूर्य उच्च का होता है इसलिए 13 अप्रैल से आपके लिए अत्यंत शुभ समय प्रारंभ होने वाला है।
यहां सूर्य नवम का होकर भाग्य भाव में भी रहेगा इसलिए 13 अप्रैल से आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलने से पारिवारिक और बाहरी जीवन में सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख मिलेगा।
किंतु 13 अप्रैल तक के समय में आपको अपने कार्य अत्यंत सतर्कतापूर्व करने होंगे क्योंकि इस दौरान सूर्य अष्टम भाव में रहेगा। यहां से आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे और आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। वाहन से कष्ट चोट लगने की आशंका रहेगी। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें।
उपाय : अप्रैल में सूर्य के साथ भगवान विष्णु की आराधना भी करें।