मकर (Capricorn Horoscope April 2024): आपका पारिवारिक जीवन सुखदायी होगा
मकर (Capricorn April Horoscope 2024): आपके राशि स्वामी शनि का गोचर अभी कुंभ राशि में चल रहा है। यह आपके द्वितीय भाव में बैठा हुआ है और शुभ फलदायी है। धन संबंधी बाधाएं दूर होंगी और आप एक सुखद जीवन की ओर अग्रसर होंगे। पारिवारिक जीवन सुखदायी होगा। नए लोगों से मेल मुलाकात होगी। कुछ ऐसे लोग भी मिलेंगे जो आपके बिजनेस में आगे चलकर साझेदार बनेंगे।
नए काम शुरू करने के लिए यह महीना उत्तम है। किसी बड़ी परियोजना में निवेश करना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्यगत समस्याएं दूर होंगी। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाने का प्रयास करना होगा।
अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। अपनी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। कार्य और नौकरी में बदलाव की भी संभावना दिखाई दे रही है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
उपाय : अप्रैल में अपने ईष्ट देव या गुरु देव का ही दर्शन पूजन करें।