कुंभ (Aquarius Horoscope March 2024) : मार्च में नौकरी में बड़े और शुभ बदलाव होंगे
कुंभ (Aquarius Horoscope March 2024 ) : आपका राशि स्वामी शनि इस महीने इसी राशि में रहने वाला है। यह सीधे आपके कर्म को प्रभावित करेगा अर्थात् आपको मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा। इसलिए किसी भी काम में लापरवाही न बरतें, पूरी सतर्कता से अपने काम करें। चाहे आप नौकरी में हों या बिजनेस में कोई व्यक्ति आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकता है।
धन की हानि हो सकती है यदि आपने बिना सोचे समझे निवेश कर दिया तो। संपत्ति के विवाद आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। 17 मार्च से आपके लिए कुछ अच्छा समय आएगा। आपकी आर्थिक जरूरतें पूरी होंगी। पैसा आने से संपत्ति, भूमि, भवन खरीदने के योग बनेंगे।
नौकरी में बड़े और शुभ बदलाव होंगे
नौकरी में बड़े और शुभ बदलाव होंगे। व्यापारिक स्थितियां ठीक रहेंगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की जरूरतें पूरी करने में सफल होंगे। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। बेरोजगारों को नई नौकरी के अवसर मिलने वाले हैं। यात्राओं से धन अर्जित करेंगे।
उपाय : मार्च के पूरे महीने लोहे का कड़ा या छल्ला पहनकर रखें।