बुध ने बदली चाल, अब क्या होगा जानने के लिए यहां क्लिक करें...

ज्ञान, बुद्धि, विवेक, संपदा और समृद्धि के प्रतिनिधि ग्रह बुध 3 जून को रात्रि 8 बजकर 1 मिनट पर मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में गोचर कर गए हैं।

नई दिल्ली। ज्ञान, बुद्धि, विवेक, संपदा और समृद्धि के प्रतिनिधि ग्रह बुध 3 जून को रात्रि 8 बजकर 1 मिनट पर मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में गोचर कर गए हैं। समस्त राशियों पर इस गोचर का क्या प्रभाव होगा,क्या चुनौतियां आएंगी, क्या लाभ होगा।

रिश्तों पर किस प्रकार प्रभाव होगा आइये जानते हैं विस्तार से...

मेष

मेष

मेष राशि के लिए बुध का वृषभ में गोचर दूसरे भाव में होगा, जो निर्णय क्षमता, व्यावहारिकता, संबंध, धन, संपदा का स्थान है। इस दौरान ध्यान रहे आपका व्यवहार संयमित हो। किसी को अपशब्द न कहें, अपनी-अपनी न चलाएं वरना लोग आपसे कटने लगेंगे। बंधुओं, मित्रों के साथ बिगड़े संबंध जरूर सुधरेंगे साथ ही आर्थिक लाभ के अनेक अवसर आएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह गोचर छोटी-मोटी परेशानियों वाला रहेगा।

वृषभ

वृषभ

चूंकि बुध का गोचर इस राशि में हो रहा है इसलिए वृषभ राशि वाले इस दौरान पुरानी परेशानियों से छुटकारा पाएंगे। शुक्र की राशि में बुध का गोचर आर्थिक मामलों के लिए तो बेहतर रहेगा, लेकिन नया कार्य प्रारंभ करने जा रहे हैं तो बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। प्रेम संबंधी मामलों को बुध का गोचर प्रभावित करेगा। किसी को अपना बनाने के लिए अनावश्यक दबाव न बनाएं।

मिथुन

मिथुन

इस राशि वाले के लिए बुध का गोचर द्वादश भाव में होगा। यह व्यय स्थान है इसलिए आय से अधिक खर्च होगा, लेकिन चिंता न करें धन की व्यवस्था भी होती जाएगी और कार्य में रुकावट नहीं आएगी। हां स्वास्थ्य जरूर प्रभावित हो सकता है। पुराने रोग दोबारा उभरेंगे। मानसिक तनाव महसूस करेंगे। परिजनों से अनबन भी संभव है। पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-बंधुओं से विवाद पनप सकता है।

कर्क

कर्क

कर्क राशि के एकादश भाव में बुध का गोचर होगा। आय स्थान में गोचर आय के नए स्रोत मिलने का संकेत दे रहा है। कर्क राशि के व्यक्तियों के विदेश यात्रा का संयोग आएगा। यात्राओं से धन अर्जित करेंगे। ध्यान रखें प्रेम संबंध आपके अपमान का कारण बन सकते हैं। मित्रों, रिश्तेदारों, परिजनों से मनमुटाव है तो उसे दूर कर लें, आगे लाभ मिलेगा। नौकरी तलाश रहे युवाओं को बड़ा ऑफर मिल सकता है।

सिंह

सिंह

इस राशि के दशम भाव में बुध का गोचर होगा। कई कार्यों में लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापारी अपने कार्य का विस्तार कर सकेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह समय सुनहरे अवसर लेकर आएगा। अधिकारियों से अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा। पदोन्नति, वेतनवृद्धि पा सकेंगे। जो लोग लेखन और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें कोई सम्मान मिल सकता है। निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी और आपकी बात सराही जाएगी।

कन्या

कन्या

नवम भाव में हो रहा बुध का गोचर पद-प्रतिष्ठा, सम्मान में वृद्धि का संकेत दे रहा है। लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक संकट दूर होंगे। तरक्की के अवसर आएंगे। रूका पैसा मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति कार्यस्थल और कार्य बदलने का विचार करेंगे और यदि बदलते हैं तो लाभ भी होगा। संमय की अनुकूलता प्राप्त होगी। संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। वाहन खरीदने का योग बनेगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता बनेगा।

तुला

तुला

तुला राशि के अष्टम भाव में बुध का गोचर कई मामलों में परेशानी भरा रहेगा। अक्सर विवादित स्थितियां बनेंगी। चाहे परिवार हो या बाहर, व्यर्थ की बातों से दूर रहने का प्रयास करें वरना मुश्किल में पड़ेंगे। किसी अन्य के विवाद में आप न पड़े वरना दिक्कत आपके लिए होगी। हालांकि धन लाभ की स्थितियां बनेंगी। व्यापारियों खासकर खाने-पीने की वस्तुओं से जुड़े लोगों को विशेष लाभ के अवसर आएंगे। सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

वृश्चिक

सप्तम स्थान जीवनसाथी का भाव होता है इसी में बुध का गोचर हो रहा है। यह समय जीवनसाथी के साथ संबंधों को संभालकर रखने का है। ध्यान रहें दोनों के बीच कोई गलतफहमी पैदा न हों। नए लोगों से मुलाकात होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना अपने ही आपसे रूठ जाएंगे और आपका काम बिगाड़ देंगे। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। पेट, रक्त और त्वचा संबंधी रोग आ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

धनु

धनु

इस राशि वालों के लिए यह समय खर्च की अधिकता लाएगा। पारिवारिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। फिजूल के कार्यों में धन खर्च होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के सामने अच्छे अवसर आएंगे। वैवाहिक जीवन सुखद होगा, लेकिन संतानपक्ष का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आलस्य का त्याग करें। कार्यों को पूरा करने में जी-जान से जुट जाएं। तरक्की के कई अवसर आएंगे लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा।

मकर

मकर

बुध मकर राशि से पांचवें भाव में गोचर करेगा। यह ज्ञान, बुद्धि, विवेक, शिक्षा पर सीधा प्रभाव डालेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा का संयोग आएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं खास सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक रिश्तों के लिए यह खुशहाली भरा समय रहेगा। आर्थिक संपन्नता की ओर अग्रसर होंगे। अपनी वाणी के बल पर बिगड़े काम बना लेंगे।

कुंभ

कुंभ

लाभ के अवसर आपके सामने हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो उसमें आपको लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में होगा। चतुर्थ भाव का गोचर यात्रा में कष्ट का संकेत दे रहा है। वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। आपकी माता, बहन या बेटी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से अनावश्यक विवाद की स्थिति बनेगी।

मीन

मीन

मीन राशि के तीसरे भाव में बुध का गोचर हो रहा है। जॉब, करियर, बिजनेस में उन्नति के योग हैं, लेकिन ध्यान रखें प्रयास आपको करने होंगे। बिना प्रयास किए कुछ हाथ नहीं आने वाला। यात्राओं के संयोग बन रहे हैं। किसी धार्मिक या पारिवारिक यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहित युवक-युवतियों को विवाह संबंध प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+