Mercury Transit In Capricorn 2023: बुध का मकर राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा राशियों पर असर?
बुध का गोचर सभी राशि के जातकों के लिए कार्य व्यवसाय के लिहाज से उत्तम होगा। नए कार्य प्राप्त होंगे। कुछ काम अटकेंगे किंतु वे जब होंगे तो पूर्ण गति से होंगे और उनमें स्थायित्व रहेगा।

Mercury Transit 2023: ज्ञान, बुद्धि, विवेक, शिक्षा, व्यापार-व्यवसाय का प्रतिनिधि ग्रह बुध 7 फरवरी 2023 को प्रात: 7 बजकर 30 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है। राशि चक्र की इस दसवीं राशि का स्वामी शनि है। शनि भाग्य का कारक ग्रह भी होता है। इस प्रकार दशम राशि में बुध का गोचर सभी राशि के जातकों के लिए कार्य व्यवसाय के लिहाज से उत्तम होगा। नए कार्य प्राप्त होंगे। कुछ काम अटकेंगे किंतु वे जब होंगे तो पूर्ण गति से होंगे और उनमें स्थायित्व रहेगा। बुध 27 फरवरी तक इसी राशि में रहेगा। 27 फरवरी को सायं 4 बजकर 47 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। बुध का 21 दिन का मकर राशि में गोचर सभी राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव देगा।
- मेष : दशम स्थान में बुध के आने से व्यापार-व्यवसाय को उन्नति मिलेगी। अटके काम पूरे होंगे। नए कार्य प्राप्त होंगे।
- वृषभ : भाग्य भाव में बुध के आने से भाग्य प्रबल होगा। बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा।
- मिथुन : अष्टम भाव का बुध बौद्धिक तौर पर मजबूत बनाएगा। यहां से धन भाव पर दृष्टि होने से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
- कर्क : सप्तम भाव का बुध शारीरिक मजबूती देगा। सही समय पर सही निर्णय ले पाएंगे। परिवार में महत्व प्राप्त होगा।
- सिंह: छठे भाव का बुध आपको सफल रणनीतिकार बनाएगा। शत्रु परास्त होंगे। रोगों में कमी आएगी। खर्च में कमी होगी।
- कन्या : पंचम का बुध शिक्षा और प्रेम में विशेष उन्नति देगा। संतान पक्ष को सम्मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आय के साधन मिलेंगे।
- तुला : चतुर्थ का बुध सुख प्रदान करेगा। परिवार में महत्व बढ़ेगा। सम्मान प्राप्त होगा। भूमि, संपत्ति की प्राप्ति होगी।
- वृश्चिक : पराक्रम भाव का बुध आपके कौशल में वृद्धि करेगा। नई ऊर्जा से कार्य संपन्न कर पाएंगे। परिवार में महत्व बढ़ेगा।
- धनु : वाणी के दम पर धन प्राप्त करेंगे। नए कार्य प्राप्त होंगे। व्यापार और नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी। यात्राएं होंगी।
- मकर : शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती मिलेगी। सही निर्णय ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। साझेदारी के कार्य सफल होंगे।
- कुंभ : द्वादश का बुध सफलता दिलाएगा किंतु खर्च की अधिकता भी रहेगी। धन आएगा भी और जाएगा भी गति से।
- मीन : एकादश का बुध संकटों से बाहर निकालेगा। आय के नए-नए साधन मिलेंग। आर्थिक संकटों का समाधान प्राप्त होगा।
क्या उपाय करें
बुध के 21 दिन के मकर राशि में गोचर के दौरान सभी राशि के जातक भगवान श्रीगणेश की आराधना पूजा करें। नियमित रूप से गणेश चालीसा या गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।












Click it and Unblock the Notifications