Mercury Retrograde 2023: 25 दिन बुध होगा वक्री, जानिए क्या होगा असर?

जिन लोगों की राशि के लिए बुध का वक्री होना अच्छा है वे प्रत्येक बुधवार के दिन गणेशजी के दर्शन कर दूर्वा और बूंदी के लड्डू का नैवेद्य अवश्य लगाएं।

Mercury Retrograde 2023:

Mercury Retrograde: बुद्धि, विवेक, निर्णय क्षमता और व्यापार-व्यवसाय का प्रतिनिधि ग्रह बुध 21 अप्रैल 2023 को दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से वक्री हो रहा है। बुध 15 मई को प्रात: 8 बजकर 50 मिनट तक वक्री रहेगा। ये 25 दिन व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत संभलकर चलने के होंगे।

बौद्धिक क्षमता होगी प्रभावित

मेष राशि में चल रहा बुध वक्री अवस्था में निर्णय क्षमता और बौद्धिक क्षमता को प्रभावित कर सकता है। व्यापार में शिथिलता आने के कारण आपके कई निर्णय गलत भी साबित हो सकते हैं। मेष राशि के जातकों को इस दौरान विशेष सतर्कता रखनी होगी।

वक्री बुध का विभिन्न राशियों पर प्रभाव

  • मेष : व्यापार में बाधा, शिथिलता, हानि की आशंका, निवेश करने में सतर्कता रखें।
  • वृषभ : खर्च की अधिकता, पैसा फंसने की आशंका, कोई गलत निर्णय हो सकता है।
  • मिथुन : आय के साधनों में कमी, किंतु सही समय पर सही निर्णय हानि से बचाएगा।
  • कर्क : आय प्राप्त होगी। व्यापार में शिथिलता के बावजूद लाभ की स्थिति में रहेंगे।
  • सिंह : भाग्य प्रबल होगा। धन की आवक बढ़ेगी। नए कार्य व्यवसाय स्थापित करेंगे।
  • कन्या : व्यापार में हानि, वाणी खराब होने से लोग विपरीत हो जाएंगे। निवेश में सतर्कता रखें।
  • तुला : वाणी खराब होगी। बोलचाल में सतर्क रहें। परिवार में विवाद होगा। धन की कमी।
  • वृश्चिक : रोग और शत्रु परेशान करेंगे, मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। धन की कमी होगी।
  • धनु : सटीक निर्णय ले पाएंगे। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। शिक्षा में रुकावट दूर होगी।
  • मकर : सुख सम्मान मिलेगा, धन की आवक में वृद्धि होगी। परिवार में मनमुटाव होगा।
  • कुंभ : भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। संपत्ति को लेकर झगड़े, हस्ताक्षर करते समय सतर्क रहें।
  • मीन : धन और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। लोग आकर्षित होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लाभ मिलेगा।

क्या उपाय करें

उपरोक्त फलादेश के अनुसार जिन राशियों के लिए बुध का वक्री होना खराब है, वे बुधवार के व्रत रखें। गणेशजी को दूर्वा या शमी चढ़ाएं और हरे रंग के गणेशजी का पूजन करें। बुधवार के दिन पानी में भिगोए हुए हरे खड़े मूंग गाय को खिलाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+