क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

27 जून से मंगल होंगे वक्री, जानिए कौन होगा मालामाल और कौन कंगाल

By Pt. Gajendra Sharma
Google Oneindia News

नई दिल्ली। शौर्य, साहस, बल, पराक्रम का प्रतिनिधि ग्रह मंगल 27 जून को अपनी उच्च राशि मकर में वक्री हो रहा है। लगभग तीन माह के लिए वक्री हो रहे मंगल के कारण सभी राशियां प्रभावित होंगी। खासकर जो लोग मंगल की महादशा, अंतर्दशा से गुजर रहे हैं, या जिनकी जन्मकुंडली में मंगल वक्री हों या नेष्टप्रद हों उन्हें इस दौरान कई तरह के संकटों से गुजरना पड़ सकता है। लोगों पर कर्ज बढ़ेगा, भूमि, भवन, संपत्ति संबंधी कार्य अटकेंगे।

मकर शनि की ही राशि है जिसमें मंगल वक्री हो रहा है

शनि पहले से ही वक्री चल रहा है और मकर शनि की ही राशि है जिसमें मंगल वक्री हो रहा है, तो दोनों ग्रह मंगल और शनि के एक साथ वक्रत्व काल से गुजरना शुभ नहीं कहा जा सकता। इससे पृथ्वी पर अनाचार, अत्याचार बढ़ेंगे। बड़ी प्राकृतिक आपदाएं आएंगी। धरती के कुछ इलाकों में अति वृष्टि के कारण तबाही आ सकती है। भूकंप, बाढ़, जलजला, समुद्र में तूफान, समुद्र में ज्वालामुखी का फटना, समुद्र में भूकंप, तेल के कुओं में आग लगने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। देश में बड़ी राजनीति उठापटक होगी। किसी बड़े नेता की हानि हो सकती है। सैन्य प्रधान देशों में स्थिति बिगड़ सकती है।

मंगल का वक्रत्व काल

मंगल का वक्रत्व काल

ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी बुधवार दिनांक 27 जून 2018 को मंगल शनि की राशि मकर में वक्री हो रहा है। मकर मंगल की उच्च राशि भी है। यह ग्रह 26-27 जून की मध्यरात्रि के बाद 2.45 मिनट पर वक्री होगा और 27 अगस्त 2018 भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा सोमवार को सायं 7.45 बजे इसी राशि में मंगल मार्गी हो जाएगा।

 किस राशि पर क्या प्रभाव होगा

किस राशि पर क्या प्रभाव होगा

  • मेष: मेष मंगल की ही राशि है। इस राशि के लिए मंगल दशम स्थान में वक्री हो रहा है। दशम स्थान नौकरी, कार्य, व्यवसाय और आर्थिक स्थिति का स्थान है। इसलिए दशम में मंगल वक्री होने की दो स्थितियां हैं। पहली यदि जिनकी कुंडली में जन्म से मंगल वक्री है तो उन्हें इस दौरान बहुत शुभ समाचार मिलने वाले हैं। उन्हें नौकरी में प्रमोशन मिलेगी। आर्थिक कार्यों की बाधाएं समाप्त होंगी। खुद का मकान बना पाएंगे। संपत्ति, प्लॉट खरीदेंगे। दूसरी स्थिति यह है कि जिनकी कुंडली में मंगल वक्री नहीं है उन्हें मंगल के वक्रत्व काल में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक संकट बढ़ेगा, कर्ज लेने की नौबत आएगी। पुराना कर्ज नहीं चुका पाएंगे। संपत्ति बिक सकती है।
  • वृषभ: इस राशि के लिए मंगल वक्री नवम स्थान यानी कर्म भाव में होगा। इससे उनके कार्य प्रभावित होंगे। वृषभ राशि वालों के कई कार्य अटक जाएंगे। आर्थिक योजनाओं पर विराम लग जाएगा। इन जातकों का किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। मन, मस्तिष्क और शरीर में आलस्य छाया रहेगा। संपत्ति संबंधी कार्य इस दौरान ना करें तो ही ठीक रहेगा। कर्ज देने-लेने से बचें।
  • मिथुन: इस राशि वालों के लिए मंगल अष्टम भाव में वक्री हो रहा है। बहुत संभलकर चलने का समय रहेगा। खासकर किसी तरह के वाद-विवाद में न उलझें। छोटी बीमारी को भी हल्के में ना लें। यात्राएं करने में सावधानी रखें, वाहन से चोट लगने की आशंका है। कोर्ट-कचहरी, अदालती मामलों से बचने का प्रयास करें। भाई-बंधुओं से विवाद जल्द सुलझा लें।
  • कर्क: कर्क राशि वाले जातकों के लिए मंगल सप्तम भाव में वक्री हो रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर पारिवारिक जीवन पर पड़ने वाला है। दांपत्य जीवन में विवाद बढ़ेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में खटास आएगी। जो युवक-युवतियां किसी तरह की रिलेशनशिप में हैं उनमें ब्रेकअप होने की तक की संभावना है। परिवार के बुजुर्गों से मतभेद होंगे।
  • मंगल के वक्रत्व से रोग जन्म लेते हैं

    मंगल के वक्रत्व से रोग जन्म लेते हैं

    • सिंह: इस राशि वालों के लिए मंगल छठे भाव में वक्री हो रहा है। यह रोग और गुप्त शत्रुओं का स्थान है इसलिए मंगल के वक्रत्व काल में सिंह राशि वाले जातक सबसे ज्यादा बीमारियों से परेशान रहेंगे। इन्हें कोई पुराना रोग उभर सकता है। किडनी और पेट से नीचे के भाग से संबंधित रोग हो सकते हैं। बीमारियों पर खर्च भी अधिक होगा। इस दौरान ध्यान रहे शत्रु सक्रिय रहेंगे इसलिए अपनी कोई भी गुप्त बात सार्वजनिक रूप से शेयर ना करें।
    • कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल पंचम स्थान, यानी संतान और शिक्षा के भाव में वक्री हो रहा है। इस राशि वालों को संतान पक्ष का विशेष ध्यान रखना होगा। वे किसी गलत संगत में तो नहीं हैं। उनके कार्यकलापों पर नजर रखना होगी। कन्या राशि के स्टूडेंट्स या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने की जरूरत रहेगी।
    • तुला: तुला राशि के जातकों के लिए मंगल चतुर्थ यानी सुख स्थान में वक्री हो रहा है। इससे इनके सुखों में कमी आ सकती है। अच्छे भले चलते काम ठप हो जाएंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। व्यापार में आर्थिक हानि की आशंका है। इस राशि के नौकरीपेशा व्यक्तियों की नौकरी पर संकट आ सकता है। आर्थिक मामलों में पिछड़ जाएंगे।
    • वृश्चिक: यह मंगल की ही राशि है और इसके तृतीय स्थान में मंगल का वक्री होना यह व्यक्त कर रहा है कि इस राशि के जातकों को भाई-बंधुओं की ओर से कोई बड़ी सौगात मिल सकती है। पैतृक संपत्ति में बड़ा हिस्सा मिलने वाला है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल खराब स्थिति में हैं उन्हें कर्ज लेना पड़ सकता है। आर्थिक हानि के भी संकेत हैं।
    •  जातकों के लिए मंगल द्वितीय स्थान

      जातकों के लिए मंगल द्वितीय स्थान

      • धनु: इस राशि के जातकों के लिए मंगल द्वितीय स्थान यानी धन भाव में वक्री हो रहा है। इस राशि वालों को मिलाजुला परिणाम मिलने वाला है। कहीं से अचानक खूब सारा धन प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी आर्थिक-व्यापारिक योजना पर काम प्रारंभ करेंगे। लेकिन ध्यान रहे शत्रु सक्रिय होकर आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति के लिए यह समय उचित रहेगा।
      • मकर: इसी राशि में मंगल वक्र होकर प्रथम स्थान यानी लग्न स्थान में रहेगा। शारीरिक रूप से इस राशि वाले शिथिलता महसूस करेंगे। मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। कार्यों को स्वयं ही विराम दे देंगे। आलस्य हावी होने के कारण नए व्यापार-व्यवसाय की योजनाएं बंद हो जाएंगी। आर्थिक संकट महसूस कर सकते है।
      • कुंभ: इस राशि के लिए मंगल द्वादश स्थान व्यय भाव में वक्री होगा। इस राशि वालों को मंगल के वक्रत्व काल के दौरान खर्च की अधिकता का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक कार्यों में पैसे और समय की बर्बादी होगी। कोई विशेष कार्य इस दौरान नहीं हो पाएगा। हां, एक बात जरूर अच्छी होगी कि इन तीन माह के दौरान आर्थिक संपन्नता हासिल करने के कई अवसर आएंगे।
      • मीन: मीन राशि के जातकों के लिए मंगल एकादश भाव में वक्री होगा। यह आय स्थान है इसलिए मीन राशि वालों के आय के स्रोत प्रभावित होंगे। फंसा हुआ पैसा बड़ी मुश्किल से वापस लौटेगा। कर्ज बिलकुल न लें और किसी से उधार भी न दें। वरना पैसा फंस जाएगा। नए कार्य अभी टाल दें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। लेन-देन के मामलों में दस्तावेजों पर सोच-समझकर साइन करें।

यह भी पढ़ें: जून माह में जन्‍म लेने वाले होते है बिंदास, बेबाक और मस्त, जानिए उनकी खूबियांयह भी पढ़ें: जून माह में जन्‍म लेने वाले होते है बिंदास, बेबाक और मस्त, जानिए उनकी खूबियां

Comments
English summary
Mars will become retrograde on 27 June 2018 and will move for progression on 28th August 2018.This retrogression generally lessens the results of Mars.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X