Mangal Gochar 2025: इन 6 राशियों का बदलने जा रहा है वक्त, जमकर होगी धनवर्षा, चेक करें कहीं आपकी राशि तो नहीं
Mangal Gochar 2025 In Tula Effect: 13 सितंबर को मंगल ग्रह तुला राशि में गोचर कर चुके है। मंगल जहां हिम्मत, ऊर्जा और तेजी का मानक है तो वहीं तुला राशि संतुलन, निष्पक्षता, और रिश्तों का प्रतीक है इसलिए मंगल का तुला में प्रवेश करने से दोनों ही एक-दूसरे पर प्रभाव डाल रहे हैं। अब ये ना तो आपस में मित्र हैं और ना ही शत्रु इसलिए दोनों के साथ आने से कुछ राशियों के लिए तो काफी अच्छा है लेकिन कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।
जिन राशियों के लिए ये संयोग अच्छा साबित हो रहा है, उनके नाम हैं क्रमश: मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ।इन 6 राशियों की किस्मत खुलने वाली हैं, इन सभी में जबरदस्त ऊर्जा रहेगी, परिवार में सुख-शांति रहेगी, रिश्तों में स्थिरता और प्रेम रहेगा, नया रिलेशनशिप भी शुरू हो सकता है।

तो वहीं इन्हें आर्थिक रूप से भी फायदा होगा,जो लोग प्रमोशन की सोच रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। इन सभी पर मां लक्ष्मी जमकर धनवर्षा कराएंगी।
'तुला वालों को खुद पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा' (Mangal Gochar 2025)
अब बात तुला राशि की, जिनकी स्वयं की राशि में मंगल का गोचर, हुआ है तो उनके लिए ये परिवर्तन अच्छा ही है। बस तुला वालों को खुद पर थोड़ा कंट्रोल करना होगा और अति आवेश में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा, वरना बना बनाया काम बिगड़ जाएगा।
मंगल दोष हो तो जरूर करें खास पूजा
बाकी राशियों पर मंगल का सामान्य ही प्रभाव पड़ेगा, हां अगर किसी की कुंडली में मंगल दोष हो तो जरूर उसे विशेष पूजा, व्रत और मंत्र जाप करना चाहिए।
मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के उपाय (Mangal Gochar 2025 )
- प्रत्येक मंगलवार उपवास रखें और हनुमानजी और मंगल देव की पूजा करें।
- लाल कपड़े, मसूर दाल, गुड़, तांबे के बर्तन और लाल फूल दान करने से मंगल शांत होता है।
- मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पढ़ने से मंगल दोष के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
- मंगलवार को बंदरों को गुड़-चना या मीठी रोटी खिलाना शुभ होता है।
- मां दुर्गा को लाल चोला और सिंदूर अर्पित करने से भी मंगल ग्रह प्रसन्न होते हैं।
मंगल देव मंत्र (Mangal Gochar 2025 )
- ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः ॥
- ॐ अङ्गारकाय विद्महे, शक्ति हस्ताय धीमहि, तन्नो भौमः प्रचोदयात् ॥
- धरणीगर्भसंभूतं विद्युत्कान्तिसमप्रभम्।
- कुमारं शक्तिहस्तं च मङ्गलं प्रणम्यहम्॥
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications