Mangal Buddh ka Rashi Parivartan : एक ही दिन में मंगल-बुध की बदली चाल, क्या कुछ बुरा होने वाला है?
Mangal Buddh ka Rashi Parivartan: आज दो बड़े ग्रहों ने अपना राशि परिवर्तन किया है। पहले बुध सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर गया है तो वहीं आज रात मंगल सिंह राशि में आएगा। इन दोनों ग्रहों के राशि बदलने के कारण व्यक्तियों पर तो बड़े प्रभाव होंगे ही, राजनीतिक, सामाजिक, प्राकृतिक रूप से भी अनेक बड़े प्रभाव होने वाले हैं।

मंगल का सिंह राशि में प्रभाव
सूर्य की राशि में सिंह का प्रवेश होना अत्यंत शुभ है। क्योंकि सूर्य और मंगल आपस में मित्र है। ऐसे में मित्र के घर में मंगल का प्रवेश सर्वत्र मंगल ही मंगल करवाएगा। हालांकि दोनों उग्र ग्रह हैं इसलिए लोगों के व्यवहार में आश्चर्यजनक रूप से बदलाव होंगे। क्रोध बढ़ेगा। इसे नियंत्रित करना होगा। मंगल सिंह राशि में राजसी स्वभाव धारण करता है। इससे लोगों में नेतृत्व करने की इच्छा जाग्रत होती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और दूसरों को प्रेरित करने की शक्ति बढ़ती है।
मंगल और सूर्य दोनों अग्नि तत्व के ग्रह हैं (Mangal Buddh ka Rashi Parivartan)
व्यक्ति के साहस, पराक्रम, और किसी कार्य को आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाने की प्रवृत्ति तीव्र हो जाती है। यह योग उन लोगों के लिए लाभदायक है जो सेना, प्रशासन, राजनीति, पुलिस, इंजीनियरिंग या खेल के क्षेत्र में हैं। मंगल और सूर्य दोनों अग्नि तत्व के ग्रह हैं, इसलिए व्यक्ति अहंकारी, हठी और क्रोधी हो सकता है।
इसके साथ ही लोगों में उच्च रक्तचाप, सिरदर्द, दिल की धड़कनों की अनियमितता या तेज बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। व्यक्ति में विलासिता, दिखावा और भव्य जीवनशैली की ओर रुचि बढ़ती है।
बुध का स्वराशि मिथुन में प्रभाव (Mangal Buddh ka Rashi Parivartan)
जब बुध स्वराशि मिथुन में प्रवेश करता है, तो वह मजबूत हो जाता है। मिथुन राशि बुध की स्वयं की राशि है और यहां यह स्वग्रही होकर अत्यंत प्रभावशाली फल देता है। बुध बुद्धि, संवाद, तर्क, व्यापार, लेखन, गणना, शिक्षा, तकनीक और संचार का ग्रह है। इसलिए इस गोचर का प्रभाव वाणी, सोचने की शक्ति और व्यावसायिक क्षेत्रों पर विशेष रूप से पड़ने वाला है। अपने ही घर में आकर बुध श्रेष्ठ फल देगा और उसका प्रभाव सभी जातकों पर होने वाला है।
यात्राएं लाभकारी सिद्ध होती हैं (Mangal Buddh ka Rashi Parivartan)
बुध के मिथुन राशि में आने के कारण व्यक्ति के सोचने, समझने, विश्लेषण करने और निर्णय लेने की शक्ति तीव्र होती है। वाणी में मधुरता, तर्क की ताकत और प्रभावशाली संवाद शैली विकसित होती है। यह वक्ताओं, वकीलों, शिक्षकों और लेखकों के लिए उत्तम समय रहेगा। इसके व्यापारिक लाभ भी मिलने वाले हैं। व्यापार, सौदेबाजी, मार्केटिंग, सेल्स और नेटवर्किंग के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। बुद्धि और कौशल से लाभ कमाने का समय रहेगा। छोटी दूरी की यात्राएं, टूर-मीटिंग्स, एजुकेशन टूर आदि के योग बनेंगे। ये यात्राएं लाभकारी सिद्ध होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications