Makar Sankranti 2023: पुत्र की राशि में पिता का प्रवेश, क्या होगा आपकी राशि का हाल?
Makar Sankranti 2023: सूर्य के मकर में प्रवेश करने के साथ ही मलमास समाप्त होगा जिसका असर राशियों पर होगा।

Makar Sankranti 2023 (राशियों पर प्रभाव): ग्रहों के राजा और समस्त ब्रह्मांड को अपने तेज से प्रकाशित करने वाले भगवान सूर्यनारायण 14 जनवरी 2023 को रात्रि 8 बजकर 44 मिनट पर पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य 13 फरवरी को प्रात: 9.44 बजे तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य के मकर में प्रवेश करने के साथ ही मलमास समाप्त होगा और अन्य राशियों के साथ इसका गणित बदलने वाला है। आइए जानते हैं विभिन्न राशियों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का क्या फल मिलने वाला है।
मेष : आपके दशम में सूर्य का आना कार्य के लिहाज से लाभदायक रहेगा। इस एक मास का समय उन्नतिकारक रहेगा। लाभ की स्थिति बनती दिख रही है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में लगातार उन्नति करेंगे।
वृषभ : आपके लिए नवम में सूर्य आना कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की संभावना पैदा करेगा। नए कार्य मिलेंगे। धन की आवक बढ़ेगी। साझेदारी में कार्य प्रारंभ करेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। संपत्ति खरीदने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली।
मिथुन : अष्टम में सूर्य का आना जहां रोगों और शत्रुओं को समाप्त करेगा, वहीं परिवार के बुजुर्गो के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक कार्य उन्नति पकड़ेंगे। भूमि, संपत्ति के कार्यो में लाभ। धन लाभ के संकेत हैं। कार्य में बदलाव संभव है।
कर्क : सप्तम में सूर्य के प्रभाव से दांपत्य जीवन प्रभावित होगा। साझेदारी में व्यापार-व्यवसाय प्रारंभ करें लाभ होगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक मजबूती आएगी। रोग दूर होंगे। नौकरीपेशा लोगों के कार्य में बदलाव की संभावना है। प्रेम प्राप्त होगा।
सिंह : छठे भाव का सूर्य कष्टप्रद रहेगा। हालांकिपुराने रोगों से मुक्ति के संकेत भी हैं। शत्रु परास्त होंगे और आपके कार्य की सारी रूकावटें दूर होंगी। नए कार्य प्राप्त होंगे। धन लाभ होगा। भूमि, संपत्ति संबंधी कार्यो से लाभ। सुखों पर खर्च करेंगे।
कन्या : पंचम का सूर्य नए प्रेम संबंध बनाएगा। दांपत्य सुखमय होगा। नौकरी-बिजनेस में परिवर्तन के साथ लाभ की संभावना बनेगी। यात्राओं से धन अर्जित करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सफलतादायक रहेगा।
तुला : सुख स्थान का सूर्य लाभ की संभावनाएं बना रहा है। अब तक किए आपके प्रयास सार्थक होंगे। कार्यो में तरक्की होगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव न लें। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। माता की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
वृश्चिक : समय उत्तम है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मान-सम्मान, सुख प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद निपट जाएगा। स्वयं की भूमि, भवन खरीदने के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आय के नए साधन मिलेंगे। धन लाभ होगा।
धनु : धन और वाणी का प्रभाव स्पष्ट नजर आएगा। समय सुख-समृद्धिदायक रहेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता का वातारवरण रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्य में परिवर्तन होगा किंतु लाभ की ओर अग्रसर रहेंगे।
मकर : धन लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ का समय है। अपने कार्यो को शीघ्रता से पूरे करें। नेत्र रोग परेशान कर सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में किसी मांगलिक प्रसंग में जाने का अवसर आएगा।
कुंभ : समय खर्चीला रहेगा किंतु धन की आवक बराबर बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य के विवाद दूर होंगे। शत्रु परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहरी खानपान से सतर्क रहें।
मीन : सूर्य का लाभ भाव में गोचर धन के नए स्रोत पैदा करेगा। पुराने कार्यो में तेजी आएगी और उनसे पैसा अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संपत्ति की प्राप्ति होगी। मानसिक सुख प्राप्त रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी।












Click it and Unblock the Notifications