Lunar Eclipse 2021: अविवाहितों के लिए अच्छा नहीं चंद्र ग्रहण, जानिए क्या करें क्या नहीं?
नई दिल्ली, 23 मई। साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को नजर आएगा। हालांकि ये ग्रहण पूरे भारत में प्रभावी नहीं हैं, बस नार्थ इंडिया के कुछ हिस्सों में नजर आएगा। इस ग्रहण की अवधि 14 मिनट 30 सेकंड की होगी। ये 26 मई को दोपहर करीब 3:15 बजे शुरू होगा और शाम 6:22 बजे खत्म होगा। जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, नार्थ और साउथ अमेरिका और ईस्ट महासागर में ही देखा जा सकता है। हालांकि ये एक खगोलीय घटना है, लेकिन भारतीय धर्मशास्त्रों में ग्रहण का खास महत्व है। वैसे तो यहां ये इस बार प्रभावी नहीं है और ना ही इसका सूतक काल भी लगेगा लेकिन फिर भी ग्रहण के वक्त कुछ खास बातों का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी है।
Recommended Video

क्या करें
ग्रहण काल के दौरान अपने ईष्ट देव का ध्यान करना चाहिए और इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- हनुमान जी का मंत्र- ऊं रामदूताय नम:
- भगवान विष्णु का मंत्र- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
- महादेव का जाप: ऊं नम: शिवाय
- श्रीकृष्ण मंत्र- क्लीं कृष्णाय नम:
- श्रीराम का जाप: सीताराम
- तुलसी के पास एक तेल का दीपक जलाकर रखना चाहिए।

क्या ना करें
- ग्रहण काल में भोजन न करें।
- गर्भवती स्त्रियां बाहर न निकलें।
- सहवास न करें, झूठ न बोलें और ना ही सोए।
- पूजा स्थल को स्पर्श ना करें ।
- मांस-मदिरा का सेवन ना करें।
- प्याज-लहसुन भी ना खाएं।
- झगड़ा-लड़ाई से बचें, क्लेश ना करें।
- तुलसी के पौधे को ना छूएं।

क्या होता है चंद्र ग्रहण
खगोलशास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ जाए, इस दौरान पृथ्वी की छाया से चंद्रमा पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक जाता है। इस स्थिति में पृथ्वी सूर्य की छाया को चंद्रमा तक नहीं पहुंचने देती है। इस वजह से पृथ्वी के उस हिस्से में चंद्र ग्रहण नजर आता है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को होते हैं।

अविवाहितों को नहीं देखना चाहिए ग्रहण
चंद्र ग्रहण को अविवाहित लड़के-लड़कियों को नहीं देखना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से उनके प्रेम संबंध और विवाह में बाधा आती है क्योंकि चांद को श्राप मिला था इसलिए ग्रहण वाले दिन उसका दीदार करने से प्रेम और शादी में दिक्कते पैदा होती हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप?












Click it and Unblock the Notifications