Lunar Eclipse 2024 : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, क्या इंडिया में आएगा नजर? लगा है सूतक काल?
Chandra Grahan 2024 Kab hai: साल 2024 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगा है। वैसे तो चंद्रग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इसका काफी महत्व रखता है।
वैदिक धर्म में ग्रहण को अच्छा नहीं मानते हैं इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं लेकिन आज का चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आ रहा है इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं लगा है।

ये एक उपछाया चंद्र ग्रहण है जो कि आंशिक रूप से नजर आएगा। इसकी अवधि 4 घंटे 5 मिनट की है। ये यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, दक्षिण और उत्तर अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागरऔर आर्कटिक महासागर में दिखाई दे रहा है।
इसकी शुरुआत आज 6 बजकर 12 मिनट पर हो गई है और इसका अंत 10 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस वक्त हमारे देश में सुबह है इसलिए ये ग्रहण इंडिया में नजर नहीं आ रहा है, वैसे सूतक काल नहीं लगने से कोई भी धार्मिक कार्य नहीं रूकें हैं और ना ही मंदिरों के कपाट बंद किए गए हैं।
लेकिन फिर भी ज्योतिषीय विज्ञान कहता है कि ग्रहों की चाल का असर हमारे ऊपर पड़ता है इसलिए हर किसी को चंद्रग्रहण के दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी है।
पूजा-पाठ और ध्यान में समय बिताना चाहिए
ग्रहण दिखे या नहीं लेकिन चंद्रग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और ध्यान में समय बिताना चाहिए ताकि उनकी मानसिक और शारीरिक शुद्धि हो सके और उसके बाद स्नान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मंत्रों का जाप: ग्रहण के समय भगवान शिव और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।आप "ॐ नमः शिवाय" या "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप कर सकते हैं।
दान करना: चंद्रग्रहण के बाद गरीबों और ज़रूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना शुभ माना जाता है। इससे ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications