Lunar Eclipse 2021: क्या होता है सुपर ब्लड मून, क्या है चंद्र ग्रहण का समय?
नई दिल्ली, 25 मई। 26 मई 2021 बुधवार को एक खास खगोलीय घटना होने जा रही है। वैशाख पूर्णिमा पर आकाश में सुपर ब्लड मून दिखाई देगा। इस दिन चंद्रग्रहण होने के कारण यह विशेष घटना होने वाली है। ब्लड मून का अर्थ यह नहीं है कि चंद्रमा लाल दिखाई देगा, जबकि इस घटना में चंद्रमा अपने आकार से बड़ा दिखाई देगा। खगोलीय भाषा में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है।
Recommended Video

क्या होता है सुपर ब्लड मून
26 मई को चंद्र ग्रहण के कारण सुपर मून, ब्लड मून की घटना होगी। हालांकि भारत में चंद्रमा पूर्वी क्षितिज से नीचे होगा जिस कारण कई हिस्सों में ब्लड मून दिखाई नहीं देगा। सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आने की घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा की रोशनी को छुपा लेती है। जिसके कारण सूर्य की रोशनी जब पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर चंद्रमा पर पड़ती है तो चंद्रमा ज्यादा चमकीला दिखाई देता है। जब चंद्रमा पृथ्वी के पास धीरे धीरे पहुंचता है तो उसका रंग ज्यादा चमकीला दिखाई देता है। इस कारण उसका आकार भी बड़ा दिखाई देता है। कुछ जगहों से देखने पर यह अलग-अलग रंगों में दिखाई भी देता है। इस घटना को सुपर ब्लड मून कहा जाता है।
खग्रास चंद्र ग्रहण का समय
वैशाख पूर्णिमा 26 मई 2021 बुधवार को खग्रास चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पश्चिम-दक्षिण एवं पूर्व के अधिकांश क्षेत्रों मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, बिहार आदि प्रदेशों में दिखाई नहीं देगा। यह चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की अवधि का ग्रस्तोदय रूप में भारत के सुदूर पूर्वी भू भागों में दिखाई देगा।
ग्रहण का स्पर्श भारतीय मानक समय के अनुसार दोपहर 3.15 बजे होगा और मोक्ष सायं 6.21 बजे रहेगा। कुल अवधि 3 घंटे 6 मिनट रहेगी। जिन सुदूर पूर्वी भारत के क्षेत्रों में सायंकाल 6.21 मिनट के पूर्व चंद्रोदय होगा वहां पर चंद्रोदय से लेकर 6.21 बजे तक ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण होगा।
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications