Lunar Eclipse 2021 : खग्रास चंद्र ग्रहण आज, सूतक-दान करने की आवश्यकता नहीं
नई दिल्ली, 20 मई। आज खग्रास चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पश्चिम-दक्षिण एवं पूर्व के अधिकांश क्षेत्रों मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, बिहार आदि प्रदेशों में दिखाई नहीं देगा। यह चंद्रग्रमण 20-25 मिनट की अवधि का ग्रस्तोदय रूप में भारत के सुदूर पूर्वी भू भागों में दिखाई देगा। ग्रहण का स्पर्श भारतीय मानक समय के अनुसार दोपहर 3.15 बजे होगा और मोक्ष सायं 6.21 बजे रहेगा। कुल अवधि 3 घंटे 6 मिनट रहेगी। जिन सुदूर पूर्वी भारत के क्षेत्रों में सायंकाल 6.21 मिनट के पूर्व चंद्रोदय होगा वहां पर चंद्रोदय से लेकर 6.21 बजे तक ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण होगा।
Recommended Video

सुदूर पूर्वी भारत के कुछ स्थानों का चंद्रोदय का समय इस प्रकार है-
- कोहिमा, नागालैंड- सायं 5.56
- इम्फाल, मणिपुर- सायं 5.56
- अगरतला, त्रिपुरा- सायं 6.02
- एटानगर, अरुणाचल प्रदेश सायं 6.02
- गुवाहाटी, असम- सायं 6.07
- शिलांग, मेघालय- सायं 6.07 बजे
- ऐजावल, मिजोरम- सायं 5.59
- कोलकाता, बंगाल- सायं 6.15 बजे
इम्फाल में 25 मिनट तथा कोलकाता में मात्र 6 मिनट यह ग्रहण होगा। उपर्युक्त स्थानों के अलावा समस्त भारत पश्चिमोत्तर-दक्षिण व पूर्व भारत के बिहार राज्य के किसी भी स्थान पर सायंकाल चंद्रोदय 6.21 बजे के बाद ही होगा।

कुछ प्रमुख नगरों का चंद्रोदय इस प्रकार है-
- वाराणसी- सायं 6.42
- पटना- सायं 6.33
- दिल्ली- सायं 7.04
- भोपाल- सायं 7.03
- मुंबई- सायं 7.12
- उज्जैन- सायं 7.10 बजे

इसलिए यह चंद्र ग्रहण सुदूर पूर्वी भारत के कुछ भागों को छोड़कर समस्त भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए ग्रहण का सूतक, दान, स्नानादि आदि नियमों का पालन करने की आवश्यकता नहीं है। कोई भी धार्मिक कार्य ग्रहण के निमित्त करने की आवश्यकता नहीं है।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications