Chandra Grahan 2020: साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को, जानिए क्या होता है 'Wolf Moon'
नई दिल्ली। साल का पहला चंद्र ग्रहण 10-11 जनवरी 2020 की मध्यरात्रि में होगा, ये चार घंटे का ग्रहण होगा, इसे 'वोल्फ मून ग्रहण' कहा जा रहा है,दरअसल ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग परिवर्तन होता है,क्योंकि सूरज की रोशनी धरती से होकर चंद्रमा पर पड़ती है, स्पेस.कॉम के मुताबिक इस ग्रहण को नेटिव अमेरिकी जनजाति के लोग 'वोल्फ मून' कह रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि पूर्णिमा की रात को भोजन की तलाश में निकलने वाले भेड़िये मून के रंग को देखकर उसे खाने की चीज समझकर चिल्लाने लगेंगे और इसलिए उन्होंने इस मून का नाम 'Wolf Moon' रख दिया है क्योंकि इस दौरान चांद का रंग बदल जाएगा।
Recommended Video
क्या होता है चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ जाए, साथ ही ऐसी स्थिति में भी चंद्र ग्रहण माना जाता है जब पृथ्वी की छाया से चंद्रमा पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक जाती है, इस स्थिति में पृथ्वी सूर्य की किरणों को चंद्रमा तक नहीं पहुंचने देती है, इस वजह से पृथ्वी के उस हिस्से में चंद्र ग्रहण नजर आता है।
यह पढ़ें: Lunar Eclipse 2020: 10-11 जनवरी को है उपच्छाया चंद्रग्रहण, न ग्रहण दोष लगेगा और ना सूतक
चंद्र ग्रहण 2020 का समय
ग्रहण
काल
शुरू
होने
का
समय
:
10
जनवरी
की
रात
10:39
pm
ग्रहण
काल
का
मध्य
:
12:39
am
ग्रहण
खत्म
होने
का
समय
:
2:40
am
कहां-कहां दिखेगा
एशिया, भारत, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका।
वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण, जो 5 जून, 2020 को लगेगा
ग्रहण का क्या होगा समय: रात को 11:15 बजे से 6 जून को 2:34 बजे तक लगेगा।
यह पढ़ें: Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति 15 जनवरी को, पूरे दिन रहेगा पुण्यकाल