Chandra Grahan 2020: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, रखें इन बातों का खास ख्याल

नई दिल्ली। साल का पहला चंद्र ग्रहण आज रात लगने वाला है, ये चार घंटे का ग्रहण होगा,हमारे धर्म में ग्रहण को लेकर बहुत कुछ कहा गया है,हालांकि ये एक खगोलीय घटना है, लेकिन धर्म के जानकर कहते हैं कि ग्रहण से पहले सूतक लगता है, जिसमें कोई शुभ काम नहीं होता है, मालूम हो कि चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले लगता है और इस दौरान कुछ चीजों का विशेष ख्याल रखना जरूरी होता है।

Recommended Video

    Lunar Eclipse 2020: आज लगने वाले Chandra Grahan के बारे में जानिए सबकुछ, देखें Video |वनइंडिया हिंदी
    क्या ना करें

    क्या ना करें

    • ग्रहण काल में भोजन न करें।
    • गर्भवती स्त्रियां बाहर न निकलें।
    • सहवास न करें, झूठ न बोलें और ना ही सोए बल्कि इस दौरान शिव और गायत्री का जाप करना चाहिए।
    • पूजा स्थल को स्पर्श ना करें । मांस-मदिरा का सेवन ना करें। प्याज-लहसुन भी ना खाएं।
    • झगड़ा-लड़ाई से बचें। प्रभु का ध्यान करें।
    • ग्रहण-काल में तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए बल्कि दूर से तुलसी के पास एक तेल का दीपक जलाकर रखना चाहिए।
    क्या करें

    क्या करें

    ग्रहण काल के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए और कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए जो कि निम्नलिखित हैं...

    • हनुमान जी का मंत्र- ऊं रामदूताय नम:
    • भगवान विष्‍णु का मंत्र- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
    • महादेव का जाप: ऊं नम: शिवाय
    • श्रीकृष्‍ण मंत्र- क्‍लीं कृष्‍णाय नम: श्रीराम का जाप: सीताराम
    क्या होता है चंद्र ग्रहण

    क्या होता है चंद्र ग्रहण

    खगोलशास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ जाए, साथ ही ऐसी स्थिति में भी चंद्र ग्रहण माना जाता है जब पृथ्वी की छाया से चंद्रमा पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक जाती है। इस स्थिति में पृथ्वी सूर्य की किरणों को चंद्रमा तक नहीं पहुंचने देती है। इस वजह से पृथ्वी के उस हिस्से में चंद्र ग्रहण नजर आता है।

     चंद्र ग्रहण 2020 का समय

    चंद्र ग्रहण 2020 का समय

    • ग्रहण काल शुरू होने का समय : 10 जनवरी की रात 10:39 से
    • ग्रहण काल का मध्‍य : 12:39 ए एम बजे
    • ग्रहण खत्म होने का समय : 2:40 ए एम बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+