Chandra Grahan 2018: भारत में लगा सूतक काल, भूलकर भी न करें ये काम
Recommended Video

Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण काल में क्या करें क्या न करें | Things to avoid during Grahan | Boldsky
नई दिल्ली। आज सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण है, चंद्रग्रहण रात 11.54 से शुरू होकर अगले दिन 28 जुलाई सुबह 3.49 तक रहेगा, यानी यह पूर्ण चंद्र ग्रहण 1 घंटे 48 मिनट तक बना रहेगा। चंद्रग्रहण से 9 घंटे पहले सूतककाल शुरू हो जाता है। देश के बड़े मंदिरों के कपाट दोपहर बाद बंद हो गये हैं। आपको बता दें कि सूतक काल के दौरान भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए और ना ही कोई शुभ काम करना चाहिए।
शास्त्रों में ग्रहण काल के दौरान कुछ कार्यों को न करने के निर्देश दिए गए हैं...

खास बातों का रखें ख्याल
- ग्रहण काल में भोजन न करें।
- गर्भवती स्त्रियां बाहर न निकलें।
- सहवास न करें, झूठ न बोलें और ना ही सोए बल्कि इस दौरान शिव और गायत्री का जाप करना चाहिए।

पूजा स्थल को स्पर्श ना करें
- पूजा स्थल को स्पर्श ना करें ।
- मांस-मदिरा का सेवन ना करें।
- प्याज-लहसुन भी ना खाएं।
- झगड़ा-लड़ाई से बचें।
- प्रभु का ध्यान करें।

तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए
ग्रहणकाल में तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए बल्कि दूर से तुलसी के पास एक तेल का दीपक जलाकर रखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications