Lunar Eclipse 2018: चंद्र ग्रहण के बाद इन 6 राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत

Recommended Video

    Lunar Eclipse 2018: चंद्रग्रहण से बदलेगी इन राशियों की किस्मत । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। 31 जनवरी को साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ने जा रहा है। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई पड़ेगा और इसका असर राशियों पर भी पड़ने वाला है। चंद्र ग्रहण के बाद ग्रहों की दिशा और चाल बदल जाएगी। ज्योतिष शास्त्रियों को मुताबिक साल के पहले चंद्र ग्रहण का गहरा असर होगा। ये ग्रहण 6 राशियों पर ऐसा असर डालेगी कि उनकी किस्मत ग्रहण के अगले दिन से ही बदल जाएगी। ज्योतिष के मुताबिक इन 6 राशियों पर इस ग्रहण का असर फलदायक होगा। इन राशि वाले लोगों की सारी मुश्किलें इस ग्रहण के बाद खत्म हो जाएंगी। आइए जानें कौन सी वो 6 राशियां हैं, जिनके लिए ये चंद्र ग्रहण फलदायक है।

     मेष राशि वालों के लिए फलदायक

    मेष राशि वालों के लिए फलदायक

    ज्योतिष के मुताबिक ये चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए काफी फलदायक है। इस चंद्र ग्रहण के बाद मेष राशि वालों की ग्रह दशा बदल जाएगी और उनकी मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। मेष राशि वालों के लिए फरवरी का महीना अच्छा होगा। नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। वहीं नए काम की शुरूआत हो सकती है। इस राशि वाले जातकों को लाभ मिलने के संकेत है। परीक्षा में सफलता एवं कुछ लोगों को धन लाभ भी हो सकता है।

     धनु राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा

    धनु राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा

    ज्योतिष के मुताबिक इस चंद्र ग्रहण का असर धनु राशि वालों के लिए फलदायक होगा। धनु राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण के बाद नई नौकरी की संभावना है। वहीं जो पहले से नौकरी में है उनके बॉस उनसे खुश होंगे। इस राशि वाले लोगों का स्वास्थ अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत होंगे। आय में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहें। परिवार का सुख व सहयोग बना रहेगा। मन शान्त रहेगा।

    कन्या राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत

    कन्या राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत

    प्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्नचित्त रहेगा। किसी कारण वश धन की प्राप्ति होने के योग बन रहें है। समय का प्रबन्धन अवश्य करें।

    चंद्र ग्रहण का तुला पर असर

    चंद्र ग्रहण का तुला पर असर

    इस चंद्र ग्रहण का तुला राशि वालों पर क्या असर होगा, इसे लेकर ज्योतिष शास्त्रियों का कहना है कि चंद्र ग्रहण की वजह से तुला राशि वालों की ग्रह दशा पूरी तरह से बदल जाएगी। चंद्र ग्रहण के बाद तुला राशि वालों के घर में सुख शांति का वास होगा। वहीं व्यापार में उन्नति होगी, लेकिन इस राशि वाले लोगों को को सावधान रहने की भी जरूरत है। पारिवारिक क्लेश के कारण मन व्यथित हो सकता है। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता बनी रहेगी।

     वृश्चिक राशिवालों का होगा विकास

    वृश्चिक राशिवालों का होगा विकास

    चंद्र ग्रहण का वृश्चिक राशि वालों के लिए फलदायक होगा। इस ग्रहण के बाद वृश्चिक राशिवालों के लिए तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। नई योजनाओं पर काम कर रहे लोगों को कामयाबी मिलेगी। वहीं जिनका पैसा कहीं फंसा हुआ है उन्हें पैसा वापस मिल जाएगा। इस राशि वाले लोगों को वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी चाहिए।

     मीन राशि के लिए शुभकारी है ग्रहण

    मीन राशि के लिए शुभकारी है ग्रहण

    ज्योतिष के मुताबिक कल पड़ने वाला चंद्र ग्रहण मीन राशिवालों के लिए फलदायक है। चंद्र ग्रहण के बाद आने वाला महीना इस राशि वालों के लिए किस्मत चमकाने वाला है। लोगों के अधूरे काम पूरे होंगे। वहीं व्यापार और नौकरी में उन्नति मिलेगी। रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे।वहीं इस राशि वाले लोगों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। कुछ लोगों के गुप्त सम्बन्ध उजागर हो सकते है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+