Kundali: क्या आपकी कुंडली में है प्रेम योग, क्या आपका होगा प्रेम विवाह?

नई दिल्ली। हर व्यक्ति प्रेम पाना चाहता है। यह न उम्र देखता है ना जाति-पाती का बंधन। थोड़ा सा अनुकूल वातावरण मिलते ही दो दिलों के बीच प्रेम पनपने लगता है। आजकल की लाइफ में जहां स्त्री-पुरुषों का अधिकांश समय ऑफिस में बीतता है, ऐसे में प्रेम पनपना आसान बात है। लेकिन दिक्कत तब हो जाती है जब यह प्रेम परवान चढ़ने से पहले ही टूट जाता है। या कभी-कभी ऊंचाई तक पहुंचकर भी साथी नहीं मिल पाता। ऐसे में व्यक्ति डिप्रेशन में आ जाता है और गलत कदम तक उठा लेता है।

किस व्यक्ति को कब और कैसा प्यार मिलेगा यह उसकी जन्म कुंडली देखकर बताया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी कुंडली में मौजूद ग्रहों की दशा बताती है कि आपके नसीब में प्यार है कि नहीं। आइए जानते हैं कुंडली में ऐसे कौन-से ग्रह योग हैं जो प्रेम प्राप्ति के योग का निर्माण करते हैं।

ये ग्रह स्थितियां हों तो खिलेगा प्यार का फूल

ये ग्रह स्थितियां हों तो खिलेगा प्यार का फूल

जीवन में प्यार का पानी के लिए आपकी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह का अच्छा होना बहुत जरूरी है। शुक्र, चंद्रमा और मंगल ग्रह ही मुख्यत: प्यार को परवान चढ़ाते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र स्त्री ग्रह है। पति-पत्नी, प्रेम संबंध, भोग विलास, आनंद आदि का कारक ग्रह भी शुक्र ही है। शुक्र अनुकूल रहे तो जीवन प्रेम से भर जाता है जब जातक की कुंडली में शुक्र और मंगल का योग बन जाता है या इनका आपस में कोई संबंध होता है तो ऐसी स्थिति में जातक के जीवन में प्यार की बहार आ सकती है।

प्यार मिलने की संभावना प्रबल

प्यार मिलने की संभावना प्रबल

इसके अलावा पंचम और सप्तम के स्वामी यदि एक साथ आ जाएं तो यह स्थिति भी प्रेम जीवन के लिए सकारात्मक योग बनाती है और आपको अपना प्यार मिलने की संभावना प्रबल होती हैं। यदि शुक्र की दृष्टि पंचम पर पड़ रही हो या वह चंद्रमा को देख रहा हो तो ऐसी दशा में चुपके-चुपके प्यार बढ़ता है। पंचमेश और एकादशेश का एक साथ बैठना भी कुंडली में प्रबल प्रेम योग का निर्माण करता है।

शुक्र-मंगल पर शनि की दृष्टि है तो टूटेगा प्यार

शुक्र-मंगल पर शनि की दृष्टि है तो टूटेगा प्यार

जन्म कुंडली में कई स्थितियां ऐसी भी होती हैं जिनमें आपकी अच्छी खासी लव लाइफ का कबाड़ा हो सकता है। किसी व्यक्ति के जीवन में प्यार टूटता है तो ऐसा क्रूर ग्रहों की दृष्टि से होता है। जब शुक्र और मंगल एक साथ होते हैं तो ऐसे में प्रेम योग तो बन जाता है, लेकिन यदि इन पर शनि की दृष्टि पड़ रही हो तो ऐसे में प्रेम संबंध टूट सकते हैं। चंद्रमा के साथ शुक्र की युति भी कुंडली में प्रेम योग के लिए शुभ होती है, लेकिन जब इस पर शनि की दृष्टि पड़ती है तो यही एक विष योग बन जाता है जिससे छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में मनमुटाव होने लगते हैं और ब्रेकअप होने तक की नौबत आ जाती

प्रेम पाने के लिए शुक्र को करें प्रसन्न

प्रेम पाने के लिए शुक्र को करें प्रसन्न

यदि आप भी अपने जीवन में प्रेम हासिल करना चाहते हैं तो शुक्र ग्रह को प्रसन्न् कीजिए। इसके लिए अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनना शुरू कीजिए। साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को सफेद, चमकीले कपड़े पहनें। अपने साथ हमेशा सफेद रंग का रूमाल रखें। पिंक स्फटिक की माला या ब्रेसलेट धारण करने से भी शुक्र प्रसन्न् होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+