Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

New Year 2018 Predictions: नए साल में कैसी रहेगी लव-लाइफ, जानिए यहां...

नई दिल्ली। प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है जिसे प्रत्येक व्यक्ति अनुभव करना चाहता है। प्रत्येक व्यक्ति की यह ख्वाहिश होती है कि उसे कोई न कोई प्यार करने वाला मिले, लेकिन सभी की यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाती। कुछ लकी होते हैं जिन्हें यह सौगात मिलती है, लेकिन जिन्हें अब तक अपना प्यार नहीं मिला है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। नया साल सभी के लिए कुछ न कुछ सौगात लेकर आने वाला है। यदि अब तक के सालों में आप प्यार से वंचित हैं तो, अपने जन्म के महीने से जानें कि नए साल यानी वर्ष 2018 में आपको हिस्से में प्यार आएगा या नहीं। और जिन्हें प्यार मिल गया है उनकी लव लाइफ नए साल में कैसी रहने वाली है।

  • जनवरी : जनवरी माह में जन्में लोगों के जीवन में साल 2018 लव के मामले में लकी साबित होने वाला है। नया साल आपको इस खूबसूरत एहसास में डुबो देगा। आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति प्रवेश करने वाला है, जिसका साथ आपको हमेशा मिलेगा और आप अपनी बोरिंग लाइफ से बाहर आकर एक खुशनुमा जिंदगी जीने लगेंगे। युवतियों को कोई ऐसा लव पार्टनर मिलेगा जो उन्हें करियर के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाएगा।
  • फरवरी : फरवरी माह में जन्में लोगों के जीवन में साल 2018 में एक से अधिक लव पार्टनर आएंगे, लेकिन आप जीवनभर के लिए जुड़ेंगे किसी एक से ही। एक से अधिक पार्टनर आने का सीधा मतलब यह है कि आपको किसी से धोखा मिल सकता है, फिर कोई नया आकर आपका साथ देगा। इस साल प्रेम के मामले में दिल से ज्यादा दिमाग से भी काम लेना होगा। हालांकि जो भी मिलेगा वह आपको कुछ स्पेशल होने का एहसास करवाएगा।
  • लव ही लव

    लव ही लव

    • मार्च : मार्च में जन्में लोगों के सितारे नए साल में बुलंदी पर रहेंगे। प्रेम के मामले में आप लकी साबित होंगे। अब तक यदि आपके दिल को किसी ने नहीं छुआ है, तो तैयार हो जाइये प्यार के एहसास को अनुभव करने के लिए। युवक-युवतियों को बेहद प्यार करने वाला कोई मिलेगा। इसकी शुरुआत तो छोटी-मोटी दोस्ती से होगी, लेकिन धीरे-धीरे गिफ्ट एक्सचेंज करते-करते बात बहुत आगे बढ़ जाएगी। जो भी पार्टनर मिलेगा वह आपको अपने जीवन में सबसे ऊपर रखेगा।
    • अप्रैल : अप्रैल माह में जन्में लोगों को नए साल में इस बात का बहुत ध्यान रखना होगा कि वे अपने प्यार को हर्ट न करें। अपनी लव पार्टनर का दिल दुखाया तो वह आपको छोड़ भी सकता है। एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी। जिन लोगों का प्यार रूठ गया है, वे उन्हें जल्द से जल्द मना लें। अप्रैल माह में जन्में जिन लोगों को अब तक कोई लव पार्टनर नहीं मिला है, उन्हें नए साल में अप्रैल के बाद प्रेमी-प्रेमिका मिल जाएगा।
    • इश्क वाला लव

      इश्क वाला लव

      • मई : मई में जन्में लोग प्यार, रोमांस और सेक्स के मामले में जरा अलग होते हैं। इन चीजों के लिए ये कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं, लेकिन नए साल में ध्यान रखने वाली बात यह है कि जरा धैर्य से काम लें। प्रेम के मामले में किसी पर अनावश्यक दबाव डालेंगे तो मुसीबत में फंस सकते हैं। हर मामले को प्यार से हैंडल करें। अपने लव रिलेशन को लेकर हमेशा ट्रांसपेरेंट रहें। पार्टनर से कुछ न छुपाएं, वरना इस साल ब्रेकअप होने के चांस ज्यादा है।
      • जून : जिन लोगों का जन्म जून माह में हुआ है वे अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझें, उन्हें वक्त दें और रिलेशनशिप में गर्माहट बरकरार रखने के लिए एक-दूसरे को गिफ्ट दें। अपने पार्टनर को किसी रोमांटिक डिनर पर ले जाएं। अच्छा रिश्ता कायम रखने के लिए जरूरी होगा कि एक-दूसरे की केयर करें। जो अब तक प्यार के एहसास से वंचित हैं उन्हें यह साल प्रेम की सौगात देने वाला है। बहुत प्यार करने वाला पार्टनर मिलेगा।
      • मोहब्बत की बारिश

        मोहब्बत की बारिश

        • जुलाई : जुलाई माह में जन्में लोगों को नए साल में कोई ऐसा व्यक्ति लव पार्टनर के रूप में मिल जाएगा, जिसके बारे में अब तक वे ख्यालों में ही सोचते रहते थे। विवाहितों के इस साल विवाहेत्तर संबंध बनेंगे, लेकिन ध्यान रखें कोई धोखा न हो। जुलाई माह में जन्में पुरुष प्रेम में पड़कर अपना पैसा गंवा सकते हैं। यानी कोई स्त्री प्रेम जाल में फांसकर धोखा दे सकती है। स्त्रियों को भी ध्यान रखना होगा कि कोई आपकी भावनाओं से खिलवाड़ न करे।
        • अगस्त : इस माह में जन्में लोग नए साल में नए-नए संबंध बनाएंगे। संभव है कि एक समय में एक से अधिक लव पार्टनर मिल जाएं। आप इस साल किसी ऐसे व्यक्ति के प्रेम में पड़ेंगे जो आपको भरपूर अटेंशन, केयर, लव और सम्मान देगा। संभव है कि आप उसे जीवनसाथी ही बना लें। जो लोग इस साल अपने प्यार पर ध्यान नहीं देंगे, प्यार भी उनका ज्यादा वक्त तक साथ नहीं निभाएगा। एक से अधिक जगह दिल लगाना मुसीबत का कारण बनेगा।
        • प्यार जिंदगी है

          प्यार जिंदगी है

          • सितंबर : ऐसे प्रेमी बड़े किस्मत वाले होते हैं जिनका जन्म सितंबर माह में हुआ है। प्यार के मामले में ये बेहद लकी होते हैं। ये अपने प्रेम को चरम तक ले जाने की हर संभव कोशिश करते हैं और उसमें कामयाब भी होते हैं। नया साल इनके प्रेम को अनंत ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इन्हें नए प्रेम प्रसंग भी प्राप्त होंगे और अपने पुराने संबंधों को पुनर्जीवित करने में भी सफल होंगे। सितंबर माह में जन्मी स्त्रियों के परपुरुषों से संबंध बनेंगे।
          • अक्टूबर : अक्टूबर माह में जन्में स्त्री-पुरुष, युवक-युवतियां इस साल बड़ी मौज में रहेंगे। ये किसी दूरस्थ यात्रा पर जाकर रोमांस से भरपूर वक्त साथ-साथ बिताएंगे। एक-दूसरे के प्रेम में इतने खो जाएंगे कि इन्हें दुनियादारी से कोई मतलब नहीं रह जाएगा। लेकिन एक बात का खास ध्यान यह रखना होगा कि अपने प्रेमी या प्रेमिका पर जबरन अपनी मर्जी न थोपें। यदि किसी बात पर उनकी असहमति हो तो आप फोकस न करें, वरना रिश्ता टूटने में देर नहीं लगेगी।
          • प्यार बिना जिंदगी अधूरी

            प्यार बिना जिंदगी अधूरी

            • नवंबर : नवंबर माह में जन्में जिन लोगों को अब तक अपना सही लव पार्टनर नहीं मिला है, उनका इंतजार नए साल में खत्म होने वाला है। इन्हें एक ऐसा पार्टनर मिलने वाला है, जो न सिर्फ इनकी भावनाओं को समझेगा/समझेगी, बल्कि इन्हें प्यार और रोमांस के अद्भुत सफर पर भी ले जाएगा। एक-दूसरे को सम्मान देने से प्यार गहरा होगा। नए साल के अंतिम तीन माह में आपको संभलकर रहना होगा, किसी प्रकार की धोखाधड़ी हो सकती है।
            • दिसंबर : दिसंबर माह में जन्में लोगों की लव लाइफ में काफी उठापटक हो सकती है। नए साल में ब्रेकअप का अंदेशा है, इसलिए संबंधों में पारदर्शिता रखना जरूरी होगा। यदि आप अपने पार्टनर से कोई बात नहीं छुपाएंगे तो संभव है आप अपना रिश्ता बचा ले जाएं, लेकिन जरा भी धोखा देने की कोशिश की तो पार्टनर आपको छोड़ जाएगा। दूसरी ओर जो लोग अब तक मन ही मन किसी को चाहते रहे हैं वे खुलकर अपने प्यार का इजहार कर पाएंगे।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+