Lok Sabha Elections 2024: क्या कांग्रेस को सत्ता सुख दिलवाएंगीं प्रियंका गांधी? क्या कहती है कुंडली?

Priyanka Gandhi: भारत में कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व खतरे में है और राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस में नई जान फूंकने के भरपूर प्रयास कर रहे हैं। भाई राहुल के साथ प्रियंका ने भी 'भारत जोड़ो यात्रा 'में सहयोग किया।

Lok Sabha Elections 2024

हालांकि पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में इनका जादू नहीं चला।लेकिन प्रियंका गांधी के सितारे यह संकेत कर रहे हैं कि वे यदि अपनी शक्ति, प्रभाव और बौद्धिक स्तर में वृद्धि करते हुए अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाए तो लोगों के दिलों में जगह बना सकती है और इसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा।

आइए जानते हैं ग्रहों की दृष्टि से कि प्रियंका गांधी स्वयं को और कांग्रेस को देश की सत्ता प्राप्ति में कितना सहयोग दिला पाती हैं।

प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को हुआ

प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को सायं 5 बजकर 5 मिनट पर नई दिल्ली में हुआ था। इस समयानुसार इनका जन्म 20 डिग्री के मिथुन लग्न में हुआ है, चंद्र राशि वृश्चिक है और जन्म के समय शनि की महादशा चल रही थी।

सूर्य की महादशा प्रारंभ होगी

वर्तमान में इन्हें शुक्र की महादशा चल रही है जो 10 मार्च 2024 को समाप्त हो जाएगी और उसके बाद सूर्य की महादशा प्रारंभ होगी जो 10 मार्च 2030 तक रहेगी। सूर्य इनकी कुंडली में बुध और बृहस्पति के साथ सप्तम में बृहस्पति की स्वराशि धनु में है। यह प्रबल राजयोग बना रहा है।

कुंडली में ग्रहों की स्थिति

मिथुन लग्न की कुंडली में द्वितीय में केतु, छठे में चंद्र, सप्तम में सूर्य, बुध, गुरु, अष्टम में राहु, नवम में शुक्र, दशम में मंगल, द्वादश में शनि स्थित है।

पंच महापुरुष योग

प्रियंका गांधी की कुंडली में दो केंद्र स्थानों का स्वामी बृहस्पति है। सप्तम में स्वराशि का बृहस्पति स्वयं विराजमान है और दशम भी बृहस्पति की ही राशि है। इसलिए दो लगातार केंद्र स्थान बृहस्पति के आधिपत्य में होने के कारण यह हंसा योग का निर्माण कर रहा है जो पंच महापुरुष योग में से एक है।

अपनी शक्तियों का सही दिशा में इस्तेमाल करें

इस योग का प्रभाव इनके पूरे जीवन पर रहेगा। यदि ये अपनी शक्तियों का सही दिशा में इस्तेमाल करें तो जनप्रिय नेता के रूप में अपनी छवि बना सकती है। ये अपने आकर्षण प्रभाव और ओजस्वी वाणी के दम पर कांग्रेस को सत्ता दिला सकती है।

शनि का प्रभाव

प्रियंका गांधी की राशि वृश्चिक है जिस पर वर्तमान गोचर में शनि का लघु कल्याणी ढैया चल रहा है। और शनि वक्री होकर द्वादश में स्थित है। इसलिए इन्हें सत्ता प्राप्ति में बाधा आ रही है। ये स्वयं सत्ता में बड़ा पद प्राप्त नहीं कर पाएंगी किंतु इनकी मदद से कांग्रेस पार्टी में नई जान आ सकती है।

कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी सफलता दिला सकती है

ये सही रणनीति के साथ आगे बढ़ें तो कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी सफलता दिला सकती है। भाग्य स्थान का शुक्र इन्हें भोग विलासी बना रहा है और यह हमेशा इनके साथ रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+