तुला प्रेम राशिफल 2021 (Libra Love Horoscope): पूरे साल होती रहेगी प्रेम की वर्षा
Libra Love Horoscope 2021: प्रेम, आकर्षण, रोमांस का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र होता है और यह तुला राशि का स्वामी है। साल 2021 तुला राशि के लोगों के लिए प्रेम के मामले में सौगातें देने वाला साबित होगा। एक ओर जहां आपकी लव लाइफ शानदार तरीके से चलने वाली है, वहीं आप समर्पित रूप से अपने पार्टनर के प्रति जिम्मेदार बने रहेंगे। संभव है कि आप प्रेम को विवाह में बदल लें।

तुला राशि के जातकों के लिए प्रेम के मामले में साल की शुरुआत शानदार होने वाली है। यदि आप पहले से किसी के प्रेम में हैं तो आपका लव नई ऊंचाइयां हासिल करेगा और यदि आपके जीवन में अभी तक प्रेम की बारिश नहीं हुई है तो किसी का प्रवेश होने वाला है। आप अपने दिल की बात कहने में सफल होंगे। जनवरी से मार्च के बीच आप अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। चाहें आप लवर हों या पति-पत्नी आप अपने साथी के लिए वह सबकुछ करना चाहेंगे जो उनके दिल को छू लेगा और वे अपना पूरा प्यार आप पा लुटाने के लिए आतुर रहेंगे। इस दौरान आप पार्टनर के साथ घूमने-फिरने जाएंगे और उन्हें तोहफे देंगे।
पार्टनर को कोई शारीरिक परेशानी भी पेश आ सकती है
अप्रैल से जुलाई का समय अपने रिश्ते को अधिक वक्त देने का रहेगा। इस समय में किसी भी तरह अपने साथी को रूठने ना दें। उनके लिए आपको वक्त निकालना होगा। उनकी जरूरतों, उनकी परेशानियों को समझना होगा। सार यह है कि पार्टनर को अकेला न छोड़ें, उन्हें आपकी जरूरत है। इस दौरान पार्टनर को कोई शारीरिक परेशानी भी पेश आ सकती है। इसलिए ध्यान रखना होगा। इसके बाद का समय लव लाइफ के लिए एक बार फिर बेहतरीन साबित होने वाला है। पूरे साल आप पर प्रेम की वर्षा होती रहेगी। अक्टूबर माह में किसी बात को लेकर दोनों के बीच थोड़ा टेंशन हो सकता है। साथी की कोई बात बुरी लग सकती है और इस एक माह में दोनों के बीच थोड़ी सी दूरी भी आ सकती है। नवंबर-दिसंबर के माह आपके लिए साल के सबसे अच्छे महीने साबित होने वाले हैं। आपका पार्टनर आप पर पूरा प्रेम लुटाएगा। आप भी उन्हें महंगे तोहफे देंगे, उन्हें कहीं दूर रोमांटिक जगह पर ले जाएंगे। यदि आप दोनों किसी जॉब में हैं या बिजनेस में हैं तो बिजनेस ट्रिप पर पार्टनर को ले जाएंगे।
-
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?












Click it and Unblock the Notifications