Tula (Libra) Career Horoscope 2024: हर तरह से होगा लाभ
Libra Career Horoscope 2024: तुला राशि के जातकों के लिए साल 2024 में शनि पंचम में और बृहस्पति सप्तम-अष्टम में गोचर करेगा। पंचम का शनि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े, लेखन से जुड़े, कोई भी ऐसा काम करने वाले जिसमें किसी को ट्रेनिंग देने का काम हो ऐसे काम करने वालों को लाभ होने वाला है।

टीचिंग और ट्रेनिंग फील्ड से जुड़ी नौकरी और बिजनेस करने वालों को इस साल दोगुनी गति से लाभ होने वाला है। स्कूल, कालेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले पारिवारिक सहयोग से अपना काम शीर्ष तक पहुंचा सकते हैं।
यह पढ़ें:वार्षिक राशिफल 2023 : जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सप्तम स्थान का बृहस्पति साझेदारी के कामों में अच्छी सफलता दिलाता दिख रहा है। यदि आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं विशेषकर एफएमसीजी, कास्मेटिक्स, ज्वेलरी, परफ्यूम, लेडीज आइटम के बिजनेस से जबर्दस्त मुनाफा कमा सकते हैं और इन्हीं कामों को किसी पार्टनर के सहयोग से करेंगे तो और भी ज्यादा लाभ अर्जित कर पाएंगे।
यह पढ़ें: लव राशिफल 2024 : जानिए सभी 12 राशियों का प्यार का भविष्यफल
1 मई के बाद काम ठंडा पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव की स्थिति बनेगी या आपका प्रमोशन अटक सकता है। बिजनेस में ठहराव वाली स्थितियां रहेंगी। काम मनमुताबिक नहीं चलेगा।
सितंबर से फिर रफ्तार तेज होगी
सितंबर से फिर रफ्तार मिलनी शुरू होगी और आप ठीकठाक स्थिति में आ जाएंगे। दिसंबर में युवाओं को समुद्र पारीय देशों से जॉब ऑफर आएंगे।
यह पढ़ें: मासिक राशिफल: जनवरी 2024 कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए?












Click it and Unblock the Notifications