Tula (Libra) Career Horoscope 2022: चुनौतीपूर्ण रहेगा साल 2022
नई दिल्ली, 21 दिसंबर। तुला राशि के जातकों के दशम स्थान में चंद्र की राशि कर्क आ रही है जो अस्थिरता की सूचक है। तुला राशि के जातकों के लिए साल 2022 करियर के लिहाज से उतार-चढ़ाव और बड़े बदलावों वाला साल रहेगा। वर्तमान जॉब में बदलाव के पूरे चांस हैं और यदि आप नई नौकरी तलाश रहे हैं तो मिल तो जाएगी लेकिन उसमें भी आपका पूरी तरह मन नहीं लगेगा। दशम भाव पर शनि की दृष्टि रहने से कार्यो को गति भी मिलेगी। विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, प्रॉपर्टी, बिल्डिंग मटेरियल, ऑटोमोबाइल से जुड़े व्यवसाय और नौकरी करने वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। जो लोग खुद का काम प्रारंभ करना चाहते हैं वे वर्ष के प्रथम चार माह में कर लें। उसके बाद काम प्रारंभ तो कर सकते हैं लेकिन उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा।

अप्रैल के बाद से शेयर, कमोडिटी, इंश्योरेंस सेक्टर में एकदम से बूम आने की संभावना बनेगी। अप्रैल से अगस्त का समय युवाओं के लिए बेहतरीन साबित होगा। नए क्षेत्रों में हाथ आजमाने का यही मौका रहेगा। क्रिएटिविटी, आर्ट जैसे क्षेत्रों से जुड़े नौकरीपेशा और व्यावसायियों के लिए अप्रैल से अगस्त का समय निर्णायक रहेगा।
यदि आप एजुकेशन या आर्ट फील्ड से जुड़े हैं तो बेहतरीन मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। सितंबर से दिसंबर अर्थात वर्ष के अंतिम चार माह में एक बार फिर कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां पैदा हो सकती हैं लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है इनसे आप मजबूत बनेंगे और नई संभावनाओं पर फोकस करेंगे। यह समय आपके लिए चुनौतियों भरा जरूर रहेगा लेकिन इससे जो रास्ता निकलेगा वह आपको बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगा।
उपाय : अपने घर या कार्यस्थल पर शुक्र पिरामिड स्थापित करें। तरक्की मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications