Tula (Libra) Business Horoscope 2022: परिवार के सहयोग से मिलेगी उन्नति
नई दिल्ली, 22 दिसंबर। तुला राशि के व्यापारियों के लिए वर्ष 2022 उन्नति करने के बेहतरीन मौके लेकर आ रहा है। इस वर्ष आपको अपने कारोबार का विस्तार करने में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। सही योजनाएं बनाकर और समय पर उनका क्रियान्वयन करने से कारोबार में निश्चित सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे। कारोबार में वृद्धि करने में परिवार का कोई सदस्य साथ देगा। जनवरी से मार्च के बीच किसी ऐसे बिजनेस में हाथ आजमाएंगे जो आप पहली बार करेंगे और यह काम आप अपने पुराने काम के साथ-साथ करेंगे।

वित्तीय संस्थानों, वित्तीय संगठनों से जुड़े कारोबारियों को जून-जुलाई में उन्नति मिलेगी। लग्जरी आइटम, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी, चिकित्सा उपकरण बनाने वाली कंपनियां अच्छे प्रॉफिट में रहेंगी। इस राशि के लोग फूड इंडस्ट्री में सफल होंगे। जो लोग नया स्टार्टअप लाना चाहते हैं वे इन्हीं क्षेत्रों में पदार्पण करें लाभ होगा।
कॉरपोरेट सेक्टर में काम कर रहे युवा इस साल अपना स्टार्टअप शुरू करने की ओर प्रवृत्त होंगे। साल 2022 के अंतिम तीन माह जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं वे भी इसी दौरान प्रयास करें सफलता मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications