Singh (Leo) Career Horoscope 2022: अच्छा रहेगा साल

नई दिल्ली, 21 दिसंबर। सिंह राशि के जातकों के करियर के लिए साल 2022 अच्छा रहने की संभावना बन रही है। ग्रहों की चाल और गोचर आपको नौकरी में वो सब दिला देगा जो आप पाना चाह रहे हैं। सिंह राशि के लिए दशम स्थान में राहू का होना मिलाजुला परिणाम भी देगा। आपको अपने कार्य में अचानक बदलाव भी करना पड़ सकता है या कार्य के दौरान जिम्मेदारियों में अचानक बदलाव आ सकता है। अचानक बनने वाली परिस्थितियां आपको विचलित भी कर सकती है इसलिए धैर्य और संयम से काम लें।

Singh (Leo) Career Horoscope 2022: अच्छा रहेगा साल

अवसरों को पहचानते हुए कार्य करेंगे तो नुकसान नहीं होगा। अप्रैल अंत से जुलाई के पूरे माह तक का समय अनेक संभावनाओं से भरा रहेगा। कार्य स्थल पर आपके कार्य को सराहना मिलेगी। इस दौरान आप मनमुताबिक कार्य को अपना भी सकते हैं। युवा जो स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं उन्हें भी पूरा लाभ मिलेगा। साझेदारी में काम सफल होगा। इस राशि के जो लोग एडवायजरी, कंसल्टेंसी फर्मो से जुड़े हुए हैं वे सतर्क रहें आप किसी प्रकार की कानूनी उलझन में फंस सकते हैं। आप पर कोई आरोप-प्रत्यारोप लग सकते हैं।

प्यार का राशिफल 2022

शेयर ब्रोकिंग एजेंसी से जुड़े लोग लाभ की स्थिति में रहेंगे। अगस्त से अक्टूबर का समय नौकरी पाने का सबसे बेहतर समय रहेगा। यह समय विशेषकर उन लोगों के लिए सबसे अच्छा रहने वाला है जो पहली नौकरी की तलाश में हैं। युवाओं को उनके मनमुताबिक तो नहीं लेकिन उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नौकरी मिलने की संभावना है। अपनी कार्यकुशलता से नौकरी पाने में सफल होंगे। नए स्टार्टअप के लिए भी यही समय बेहतर रहेगा।

उपाय : सूर्य पिरामिड की स्थापना घर या कार्यस्थल पर करें, लाभ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+