क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण खत्म, दुनिया के कई देशों में दिखा

By ज्ञानेंद्र शास्त्री
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 04 दिसंबर: साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है। वैसे तो ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और ना ही प्रभावी होगा लेकिन आप लोग ग्रहण का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। सूर्य ग्रहण का लाइव टेलिकास्ट Virtual Telescop, Timeanddate, CosmoSapiens पर हो रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण प्रात: 10.59 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3.07 बजे तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 8 मिनट रहेगी। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।।

Surya Grahan Live: आज  लगने वाला है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण

Surya grahan 2021 Effect: ये 4 राशि वाले तो होंगे मालामाल लेकिन वृश्चिक को रहना होगा सावधानSurya grahan 2021 Effect: ये 4 राशि वाले तो होंगे मालामाल लेकिन वृश्चिक को रहना होगा सावधान

Newest First Oldest First
4:16 PM, 4 Dec

अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में दिखा सूर्य ग्रहण।
4:14 PM, 4 Dec

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण खत्म हो गया है।
1:54 PM, 4 Dec

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है।
1:53 PM, 4 Dec

सूर्य ग्रहण के दौरान गरीबों को दान करना चाहिए, इससे बहुत ही अच्छे फल मिलते हैं
12:40 PM, 4 Dec

सूर्य ग्रहण आज 12.30pm पर शुरू होगा और 1 बजे दोपहर पूरा दिखाई देगा
11:32 AM, 4 Dec

2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी यहां नहीं माना जाएगा।
11:31 AM, 4 Dec

2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण, यहां देखें लाइव
11:15 AM, 4 Dec

भारतीय समयानुसार शुरू हुआ सूर्य ग्रहण

भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण 10 बजकर 59 मिनट से शुरू हो गया है। लेकिन ये भारत में नहीं दिखाई देगा। इसका प्रभाव 4 घंटे 8 मिनट तक रहेगा।
10:52 AM, 4 Dec

भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण प्रात: 10.59 बजे शुरू होगा और दोपहर 3.07 बजे तक रहेगा।
10:50 AM, 4 Dec

कब होता है सूर्य ग्रहण ?

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। हालांकि सूर्य चंद्रमा से लगभग 400 गुना बड़ा होता है लेकिन यह 400 गुना अधिक दूर से भी है। जैसे ही सूर्य और चंद्रमा डिस्क आकार में समान दिखते हैं और बाद वाले सूर्य को ढक लेते हैं जिससे ग्रहण होता है।
9:19 AM, 4 Dec

कितने बजे और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

-अंटार्कटिका के एम्परर पॉइंट पर सूर्य ग्रहण 3:42 am से 5:28am तक दिखाई दे सकता है। -अंटार्कटिका पामर स्टेशन से सूर्य ग्रहण 3:34 am से 5:12am तक दिखाई दे सकता है। -दक्षिण अफ्रीका केप टाउन से सूर्य ग्रहण 7:42 am से 8:58 am तक दिखाई दे सकता है।
9:11 AM, 4 Dec

4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।
9:11 AM, 4 Dec

इन देशों में दिखेगा आज का सूर्य ग्रहण

2021 का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण आज दिखेगा। अंटार्कटिकाष दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दक्षिणी सिरे में सूर्य ग्रहण आज दिखाई देगा।
6:40 PM, 3 Dec

सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण नासा अपने यूट्यूब चैनल पर भी करेगा।
6:39 PM, 3 Dec

हिंदू धर्म में सूर्य भगवान की पूजा की जाती है, इनकी पूजा करने से इंसान को यश और वैभव की प्राप्ति होती है।
6:38 PM, 3 Dec

इस ग्रहण को अन्टार्कटिका, दक्षिण महासागर और अफ्रीकी महाद्वीप के देशों में जा सकेगा।

Comments
English summary
Last Solar Eclipse will take place on December 4 from 10:59 am till 03:07 pm. here is live updates.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X