Solar Eclipse 2019: साल 2019 में आएंगे तीन सूर्यग्रहण
नई दिल्ली। ग्रहण का व्यापक असर मनुष्य और जीव-जंतुओं के साथ-साथ प्रकृति, पर्यावरण और सचराचर जगत पर समान रूप से होता है। ग्रहण को लेकर लोग भयभीत भी रहते हैं। साल 2018 समाप्त होने को है और नया साल 2019 आने वाला है। नए साल पर तीन सूर्यग्रहण आएंगे।
साल 2019 का पहला सूर्यग्रहण
साल 2019 का सबसे पहला ग्रहण 5-6 जनवरी शनिवार को आएगा। पौष कृष्ण अमावस्या, शनैश्चरी अमावस्या के दिन होने वाला यह ग्रहण खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। हालांकि इस दिन दिन शनैश्चरी अमावस्या होने के कारण पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व रहेगा।
यह भी पढ़ें: जानिए रुद्राक्ष की माला धारण करने के 5 बड़े फायदे जो अब तक आपको पता नहीं होंगे
दूसरा सूर्यग्रहण
साल 2019 का दूसरा सूर्यग्रहण आषाण कृष्ण अमावस्या 2 जुलाई मंगलवार को आएगा। यह खग्रास सूर्यग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इस दिन भौमवती अमावस्या होने से यह पर्व बड़ी संख्या में मनाया जाएगा।
तीसरा सूर्यग्रहण
तीसरा सूर्यग्रहण 26 दिसंबर 2019 पौष कृष्ण अमावस्या गुरुवार को होगा। यह कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा और संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। यह ग्रहण उज्जैन के समय अनुसार प्रातः 8 बजकर 09 मिनट से प्रारंभ होगा। इसका मध्य 9.26 पर और मोक्ष 10.58 मिनट पर होगा। ग्रहण का कुल पर्वकाल 2 घंटा 49 मिनट होगा।
यह बात ध्यान रखें
अशुभ राशि वालों, रोगी एवं गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के समय धार्मिक मनुष्य ईश्वर आराधना, मंत्र जाप, संकीर्तन करें। ग्रहण के दौरान खाद्यान्न दूषित हो जाते हैं। इसलिए पर्व काल के दौरान भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए। ग्रहण प्रारंभ होने के पूर्व खाने-पीने की वस्तुएं। पके भोजन, दूध, दही, घी, मक्खन, अचार, पीने के पानी, तेल आदि में कुशा या तुलसी पत्र डाल देना चाहिए। इससे ये दूषित नहीं होते।
यह भी पढ़ें: भौतिक सुखों के लिए एक इलायची से शुक्र को करें मजबूत