इस दिशा में मुंह करके खाना बनाने से हो सकते हैं नुकसान, जानिए वास्तुशास्त्र के नियम
कई लोगों घर बनाते समय वास्तुशास्त्र के जानकारों से सलाह लेते हैं। कहा जाता है कि घर को वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार बनाने से घर की कई मुसीबते खत्म हो जाती हैं। वास्तुशास्त्र में रसोईघर को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि हमारे घर के कई वास्तदोष रसोईघर से जुड़े होते हैं। अगर वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करके रसोईघर का निर्माण किया जाता है कि तो ये काफी शुभ होता है।


वास्तुशास्त्र के नियम
आज हम आपके लिए लाए हैं रसोईघर से जुड़ी कुछ खास बातों की जानकारी, जिनका इस्तेमाल करके आप घर के कई दोषों को दूर कर सकते हैं। वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि खाना बनाते समय घर की औरतों को विशेष ध्यान रखना चाहिए।

दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके नहीं पकाना चाहिए खाना
महिलाओं को कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना नहीं पकाना चाहिए। ऐसा करने के घर की शांति भंग होती है। कोशिश करनी चाहिए की औरतों को इस दिशा में मुंह करके खाना नहीं बनाना चाहिए।

घर में हो सकते हैं लड़ाई-झगड़े
अगर किसी घर की कोई महिला दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाती है तो घर में लड़ाई-झगड़े ज्यादा हो सकते हैं। वास्तुशास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है। खाना बनाने से पहले स्नान करना भी शुभ होता है।

होता है अशुभ
अगर घर की महिलाएं दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाती हैं तो घर की महिलाओं को कई रोगों का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं के लिए ये बहुत ही अशुभ होता है।

पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बनाना चाहिए खाना
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख शांति बनी रहे और आपके घर के किसी सदस्य को कोई रोग न हो तो महिलाओं को पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना चाहिए। वास्तुशास्त्र में पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने को शुभ माना जाता है।

करना पड़ सकता है बीमारियों का सामना
वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि अगर कोई महिला पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाती है तो घर के लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। घर के लोगों को त्वचा और हड्डी से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।

पूर्व दिशा में शुभ मानी जाती है रसोई घर
वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसारों घर की रसोई में खिड़की पूर्व दिशा में हो तो उसे शुभ माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications