Moonga Gemstone: जानिए मूंगा पहनने के फायदे और नुकसान
लखनऊ। कुण्डली में अगर मंगल भाव में हो तो धन का व्यय होगा, मगर जीवन में मकान अवश्य बनेगा। घरेलू लड़ाई-झगड़े भी पैदा होंगे। माता के लिए भी मंगल शुभ नहीं कहा जा सकता है। अतः मूॅगा धारण करने से मंगल शुभ-अशुभ दोनों प्रभाव प्रबल हो जायेंगे।
चलिए जानते हैं मंगल के नवम भाव में होने से किन लोगों को मूॅगा पहनने से विशेष लाभ होता है...

मूंगा धारण करने से भाग्य भाव में वृद्धि होगी
- मेष लग्न-इन कुण्डली में मंगल लग्नेश होकर भाग्य भाव में स्थित होगा। अतः मूंगा धारण करने से भाग्य भाव में वृद्धि होगी। ऐसे लोगों को विदेश यात्रा जाने का अवसर मिलता है।
- वृष लग्न-मंगल सप्तमेश-द्वादशेश होकर भाग्य भाव में स्थित होगा। इस लग्न में मंगल उच्च राशि का होगा। अतः मूॅगा धारण करने से भाग्य भाव में वृद्धि होगी। ऐसे जातकों का विवाह के बाद भाग्योदय होता है और यात्रा से लाभ होता है।
- मिथुन लग्न-मंगल षष्ठेश-लाभेश होकर भाग्य भाव में स्थित होगा। मगर शत्रु राशि कुम्भ में होगा। अतः मूॅगा धारण करना लाभकारी रहेगा। मंगल षष्ठेश होने के कारण कुछ लोगों को मूॅगा पहने रोग भी हो सकता है किन्तु शत्रुओं का शमन होता है।
- कर्क लग्न-मंगल पंचमेश-दशमेश होकर भाग्य भाव में मीन राशि में स्थित होगा। अतः मूॅगा धारण करने से बुद्धि का विकास होगा जिससे पढ़ाई में मन लगेगा, सन्तान सुख मिलेगा व कारोबार में वृद्धि होगी।

मूंगा सोच-समझकर पहने
- सिंह लग्न-इस लग्न में मंगल चतुर्थेश होकर नवम भाव में मेष राशि में स्थित होगा। ऐसे लोगों को मूॅगा धारण करने से भौतिक जगत की वस्तुओं का सुख मिलेगा एवं माता से अधिक स्नेह होगा। कुछ लोगों को प्रापर्टी, वाहन आदि की प्राप्ति हो सकती है।
- कन्या लग्न-मंगल तृतीयेश-अष्टमेश होकर आपके भाग्य भाव में स्थित होगा। मंगल वृष राशि में स्थित है, वृष का स्वामी शुक्र है और बुध व शुक्र की आपस में अच्छी मित्रता है। अतः मूॅगा पहनने से साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी तथा अचानक धन लाभ भी हो सकता है।
- तुला लग्न-मंगल द्वितीयेश-सप्तमेश होकर भाग्य भाव में स्थित होगा। मॅूगा धारण करने से जॅहा धन सम्पत्ति का सुख प्राप्त होगा, वहीॅ धन का अपव्य भी होगा। विवाह से पहले मूंगा पहनने से दुल्हन आपके लिए लकी साबित होगी।
- यह पढ़ें:आपकी कुंडली में कौन-सा ग्रह है बलवान
- वृश्चिक लग्न-मंगल षष्ठेश-लग्नेश होकर भाग्य भाव में स्थित होगा। इस लग्न में मंगल अपनी नीच राशि में स्थित होगा, इसीलिए मूंगा सोंच-समझकर पहने वरना हानि भी हो सकती है।

मूंगा धारण करना लाभदायक होता है....
- धनु लग्न-इस लग्न में मंगल पंचमेश-द्वादशेश होकर भाग्य भाव में सिंह राशि में स्थित होगा। मूंगा धारण करना लाभदायक होगा। धन सम्पत्ति में वृद्धि करायेगा।
- मकर लग्न-मंगल चतुर्थेश-लाभेश बनकर कन्या राशि में स्थित होता है। अतः मूंगा धारण करने से धन लाभ में वृद्धि होगी तथा सम्पत्ति का सुख भी मिलता है। अच्छा वाहन प्राप्त करने का योग भी बनेगा।
- कुम्भ लग्न-मंगल तृतीयेश-दशमेश बनता है नवम भाव में तुला राशि होने से मूंगा धारण करना कारोबार में उन्नति देगा। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलेगी।
- मीन लग्न-मंगल द्वितीयेश-भाग्येश होकर भाग्य भाव में अपनी राशि वृश्चिक में होगा। मूंगा पहनने से वाणी में गजब का निखार आता है, परिवार में वृद्धि होती है व भाग्य पक्ष में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं उनकी मुराद पूरी होगी।












Click it and Unblock the Notifications