Mangal Dosh: अगर मंगल दोष से हैं पीड़ित, तो तुंरत कीजिए ये काम, मिनटों में मिलेगा समाधान
Mangal Dosh: मंगल एक ऐसा ग्रह है जिससे कई लोग भयभीत रहते हैं। यदि किसी युवक या युवती की कुंडली में मंगल दोष हो तो उसके विवाह में बाधा आती है। मंगल खराब है तो व्यक्ति आर्थिक रूप से परेशान रहता है।
मंगल खराब है तो व्यक्ति को कोई न कोई रक्त संबंधी बीमारी बनी रहती है और उसका स्वभाव भी उग्र होता है।इसलिए मंगल को शांत रखना जरूरी होता है। मंगल की पीड़ा से मुक्ति के लिए शास्त्रों में वैदिक और तांत्रोक्त सहित अनेक उपाय बताए गए हैं।

आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके मंगल को मजबूत बनाएगा और आपको भूमि, भवन, संपत्ति समेत अनेक सुख प्रदान करेगा लेकिन एक बात का ध्यान रखें जिन लोगों की जन्मकुंडली में मंगल उच्च राशि का अर्थात् मकर राशि में है तो मंगल से जुड़ी कोई भी वस्तु दान नहीं करना चाहिए।
मंगल की पीड़ा दूर करने के लिए पांच वस्तुओं का दान करना चाहिए
- मसूर की दाल : लाल मसूर की दो मुट्टी दाल मंगलवार को शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। दाल अर्पित करते समय ऊं भूमिपुत्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। यह प्रयोग लगातार सात मंगलवार करने से मंगल की पीड़ा शांत होती है।
- रक्त चंदन : रक्त चंदन का पाउडर या रक्त चंदन की लकड़ी का दान सात मंगलवार को हनुमान मंदिर में करने से मंगल की पीड़ा से मुक्ति मिलती है और कर्ज मुक्ति होती है। यह प्रयोग अकेले में करना चाहिए। अर्थात् मंदिर अकेले जाएं, किसी और को नहीं।
- लाल कपड़े : लाल रंग मंगल का होता है इसलिए मंगलवार के दिन 12 वर्ष तक की कन्या को लाल वस्त्र और लाल चूड़ी का दान देना चाहिए। कन्या को लाल फल जैसे अनार, सेब आदि भी भेंट करें।
- तांबे का पात्र : तांबे पर मंगल का आधिपत्य होता है। यदि आपका मंगल खराब है, पाप ग्रहों के साथ बैठा हुआ है तो नीच राशि कर्क का है तो आपको तांबे के पात्र में जल भरकर किसी ब्राह्मण को दान में देना चाहिए। इससे मंगल ठीक होगा।
- गुड़ : गुड़ का दान देने से मंगल और सूर्य दोनों प्रसन्न होते हैं। मंगल की पीड़ा वाले जातकों को गुड़ का दान करना चाहिए। सात मंगलवार को किसी ब्राह्मण को सवा किलो गुड़ दान में देने से मंगल का दोष दूर होता है और मंगल मजबूत होता है।












Click it and Unblock the Notifications