Kundali Houses: कुंडली के सोए घर को जगाने के उपाय
नई दिल्ली। जन्म कुंडली में बारह खाने यानी बारह घर होते हैं और ग्रह नौ। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में कोई न कोई घर ऐसा होता ही है, जिसमें कोई ग्रह नहीं होता। लाल किताब में ऐसे घर को सोया हुआ घर या सुप्त घर कहा जाता है तथा जिस घर पर किसी ग्रह की दृष्टि नहीं पड़ती उसे भी सुप्त घर माना जाता है। जिस घर में कोई ग्रह नहीं होता, उससे संबंधित परिणाम भी व्यक्ति को नहीं मिलते या बहुत कम मात्रा में मिलते हैं। उदाहरण के लिए यदि धन स्थान यानी द्वितीय घर में कोई ग्रह नहीं है तो लाल किताब के अनुसार यह घर सोया हुआ है। ऐसे में जातक के जीवन में धन की कमी हमेशा बनी रहेगी। ऐसी स्थिति में सुप्त घर को जागृत करना आवश्यक होता है।
लाल किताब में सोए घर को जगाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं कौन से घर को जगाने के क्या उपाय किए जाते है...

मूंगा धारण करने से भी प्रथम भाव जागता है
- जिन लोगों की कुंडली में प्रथम भाव सोया हुआ हो, उन्हें इस घर को जगाने के लिए मंगल का उपाय करना चाहिए। इसके लिए मंगलवार का व्रत करें। मंगलवार के दिन हनुमानजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और वह प्रसाद बांटें। मूंगा धारण करने से भी प्रथम भाव जागता है।
- यदि कुंडली का दूसरा घर सोया हुआ हो तो चंद्रमा से संबंधित उपाय करना चाहिए। इसके लिए चांदी की अंगूठी, पेंडेंट या अन्य कोई आभूषण पहनना चाहिए। माता की सेवा करने और उनके सुखों का ध्यान रखने से यह घर जागृत हो जाता है। मोती धारण करने से भी लाभ मिलता है।
- तीसरे घर को जगाने के लिए बुध का उपाय किया जाता है। बुध के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
- लाल किताब के अनुसार कुंडली के चौथे घर में यदि कोई ग्रह नहीं है तो चंद्र से संबंधित उपाय करें। सोमवार को साबूदाने की खीर का प्रसाद वितरण करें।
- पांचवें घर को जगाने के लिए सूर्य का उपाय करना फायदेमंद होता है। इसके लिए नियमित आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ एवं रविवार के दिन लाल भूरी चीटियों को आटा, गुड़ देने से सूर्य की कृपा प्राप्त होती है।
- छठे घर को जगाने के लिए राहु का उपाय करना चाहिए। जन्मदिन से आठवां महीना शुरू होने पर पांच महीनों तक बादाम मंदिर में चढ़ाएं, जितना बादाम मंदिर में चढ़ाएं उतना वापस घर में लाकर रख दें।
- कुंडली के सातवें घर को जगाने के लिए शुक्र को जगाना होता है। शुक्र को जगाने के लिए आचरण की शुद्धि सबसे आवश्यक है। स्त्रियों का अपमान न करें। किसी से दुर्व्यवहार न करें।
- आठवें घर को जागृत करने के लिए चंद्रमा से जुड़े उपाय किए जाते हैं। इसके लिए चांदी का कोई आभूषण पहन रखें या अपने जेब में चांदी की ठोस गोली रखें।
- नवम भाव सोया हो तो गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करना चाहिए। ऐसा व्यक्ति सोना पहनकर रखे या मस्तक पर केशर का तिलक करे। इन उपाय से गुरु प्रबल होता है और नवम भाव जागता है।
- दशम भाव को जागृत करने के लिए शनिदेव का उपाय करना चाहिए। शनिवार के दिन हनुमान जी के दर्शन करें। शनि से संबंधित दान करें।
- एकादश भाव को जगाने के लिए के लिए गुरु को प्रसन्न् करना आवश्यक है। गुरुवार के व्रत करें। गाय को केला खिलाएं। गुरुवार को चंदन का तिलक लगाएं।
- यदि किसी जातक की कुंडली का बारहवां भाव सोया हुआ है तो घर में कुत्ता पालना चाहिए। पत्नी के भाई की सहायता करनी चाहिए।

तीसरे घर को जगाने के लिए बुध का उपाय किया जाता है

राहु का उपाय

गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण....
More From
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check












Click it and Unblock the Notifications