कैसे बढ़ाएं अपनी आकर्षण शक्ति

नई दि्ल्ली। यदि आप चाहते हैं कि आप जहां भी जाएं लोग आपके प्रति आकर्षित हो जाएं, आपकी बात मानें और आपकी ओर खिंचे चले आएं। स्त्री हो या पुरुष आपके प्रति सदा आकर्षित रहते हुए आपके प्रति वफादार बना रहे। यदि ऐसा है तो आपको जरूरत है अपने अंदर की आकर्षण शक्ति को जगाने की। दरअसल आकर्षण शक्ति एक विशेष प्रकार की शक्ति होती है जो प्रत्येक मनुष्य में होती है, लेकिन सुप्त अवस्था में होती है। उसे कुछ विशेष प्रयोग करके जगाना पड़ता है। एक बार यदि आपकी आकर्षण शक्ति जाग गई तो आप हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करने की ताकत हासिल कर लेंगे। फिर कोई आपकी बात टालेगा नहीं, आप जिसे जो आदेश देंगे वह पूरा करेगा। आकर्षण शक्ति का असर आप परिवार, समाज, अपने कार्यालय आदि में हर जगह देख सकते हैं। ... तो आइए जानते हैं आप अपने भीतर मौजूद आकर्षण शक्ति को कैसे जगा सकते हैं।

मोख पंख के उपाय

मोख पंख के उपाय

-भगवान श्रीकृष्ण से मस्तक पर सुशोभित रहने वाला मोर पंख आकर्षण प्रभाव बढ़ाने का जबर्दस्त जरिया है। जिस प्रकार भगवान कृष्ण हर किसी को सम्मोहित कर लेते थे, ठीक उसी प्रकार आपके भीतर भी वह शक्ति आ सकती है। इसके लिए आपको एक पीले रेशमी कपड़े में एक मोर पंख को लपेटकर सदा अपने पास रखना होगा। कुछ ही दिनों में आप इसका असर साक्षात देख सकेंगे।
- हत्था जोड़ी एक विशेष प्रकार की हर्ब होती है। यह किसी जानवर के दो जुड़े हुए पंजों की तरह दिखाई देती है। इसे बाजार से लाकर गंगाजल से पवित्र करके अपने पास रखने से आकर्षण प्रभाव में जबर्दस्त तरीके से वृद्धि होती है।

लाल कुमकुम के उपाय

लाल कुमकुम के उपाय

-भगवान विष्णु की पूजा में काम में लिए हुए गेंदे के फूलों को एक थाली में रखकर हल्दी छिड़कें और फिर गंगाजल मिलाकर इसे पीसकर डिबिया में भरकर रख लें। इसे रोज अपने मस्तक पर लगाने से चेहरे और आंखों में एक ऐसी शक्ति जाग्रत हो जाती है जिससे आप लोगों को अपने अनुकूल बना सकते हैं।
-अपने मस्तक के मध्य में लाल कुमकुम की बिंदी लगाकर इसे देखने का प्रयास करें। यह प्रयास लगातार कई दिनों तक करते रहें। जिस दिन आपको वह बिंदी दिखाई देने लग जाए, समझें कि आपकी आकर्षण शक्ति जाग चुकी है। इसके बाद जो व्यक्ति आपसे एक बार मिल लेगा वह हमेशा के लिए आपका होकर रहेगा।

आंखों में ऐसे पैदा होगी आकर्षण शक्ति

आंखों में ऐसे पैदा होगी आकर्षण शक्ति

-श्वेत आपामार्ग की जड़ को घिसकर रोज अपनी दोनों भौहों के मध्य में लगाएं। इससे आंखों में आकर्षण शक्ति पैदा हो जाती है।
- जब गुरुवार को मूल नक्षत्र आए, उस दिन केले के पेड़ की जड़ निकाल लाएं और इसे गंगाजल से धोकर सिंदूर मिलाकर पीस लें। इससे बना तिलक रोज लगाएंगे तो आप हर किसी को सम्मोहित करने की शक्ति हासिल कर लेंगे।
- केले की जड़, सिंदूर और गोरोचन को आंवले के रस में पीसकर रोज तिलक करने से आप जिसे पाना चाहते हैं वह खुद आपके पास आ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+