मांगलिक लोगों की शीघ्र शादी होने के उपाय, जरूर क्लिक करें...
लखनऊ। जब सन्तान जवान होने लगती है तो उसके विवाह को लेकर माता-पिता खासे चिन्तित रहते है और अगर कहीं लड़का या लड़की की कुण्डली में मांगलिक दोष है तो चिन्ता का स्तर काफी बढ़ जाता है। मांगलिक दोष से पीडि़त जातक के विवाह में देरी का मुख्य कारण होता है कि यदि आपका लड़का मांगलिक है तो मांगलिक लड़की से ही विवाह हो सकता है अन्य से नहीं।
विवाह में देरी का कारक सिर्फ मंगल दोष ही नहीं बल्कि और भी बहुत से कारण होते है। आईये आज चर्चा करते है मांगलिक दोष युक्त युवक-युवतियों के शीघ्र विवाह होने के लिए क्या करें।

लड़का या लड़की मांगलिक है
- अगर लड़का या लड़की मांगलिक है तो हर मंगलवार को चण्डिका स्त्रोत का पाठ करने से शीघ्र विवाह होता है।
- शनिवार या मंगलवार के दिन सुन्दरकाण्ड का पाठ सम्पुट लगाकर करने से भी मांगलिक दोष युक्त युवक-युवतियों का विवाह जल्दी हो जाता है।
- हर शुक्रवार को मां काली की आराधना और स्त्रोत का पाठ करने से भी मांगलिक दोष वाले जातकों के विवाह में आ रही बाधा दूर होकर जल्दी विवाह हो जाता है।
- जिन लोगों की कुण्डली में मांगलिक दोष के कारण विवाह में बाधाएं आ रही है और जिस कारण विवाह में बिलम्ब हो रहा है। वे लोग शनिवार के दिन 16 बार पीपल की परिक्रमा करें और पीपल को जल दें। ऐसा करने से विवाह जल्दी हो जाता है।
- यदि आप मांगलिक दोष से पीड़ित है जिसके कारण आपके विवाह में देरी हो रही है तो अपने शयन कक्ष के दरवाजे लाल रंग से पेंट करवायें और बिस्तर पर लाल या गुलाबी रंग की बेडसीट बिछायें। ऐसा करने विवाह शीघ्र होता है।
- मांगलिक दोष के शिकार लड़के-लड़कियां हर मंगलवार को हनुमान जी के मन्दिर में घी का दीपक जलायें और हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ायें। ये उपाय करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
- मांगलिक दोष से पीडि़त जातकों के अभिवावक जब किसी वैवाहिक रिश्ते के लिए घर से निकले तो थोड़ा सा गुड़ खाकर ही प्रस्थान करें। ऐसा करने से वैवाहिक रिश्ते जल्दी पक्के हो जाते है।
- मांगलिक दोष वाले जातक जल्दी विवाह के लिए कम से कम 3 माह तक नित्य दुर्गाशप्तशती के अर्गलास्त्रोतम् का पाठ करें।
- जिन जातकों की जन्मपत्री में मांगलिक दोष है, वे लोग भगवान शिव की उपासना करें और निम्न 'ऊं श्रीं वर प्रदाय श्री नामः' मन्त्र की कम से कम एक माला का रोज जाप करें। इस उपाय को करने से भगवान शंकर की कृपा से शीघ्र विवाह हो जाता है।
- मांगलिक दोष युक्त लड़के-लड़कियों का शीघ्र विवाह चाहते है तो हर सोमवार को 1200 ग्राम चने की दाल, सवा लीटर कच्चा दूध मन्दिर में दान करें। यह उपाय कम से कम 16 सोमवार तक करना होगा।
Recommended Video

What Marriage line on your palm signifies, Know here | जानें क्या कहती हैं आपकी विवाह रेखा | Boldsky

कुण्डली में मांगलिक दोष

लाल रंग से पेंट करवायें

वैवाहिक रिश्ते













Click it and Unblock the Notifications